Priya Sohani Biography, Family, Age, Income: बेगूसराय की बेटी बनी सोशल मीडिया स्टार

Viral Girl Priya Sohani Biography: बेगूसराय की 16 साल की लड़की प्रिया सुहानी ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और लगन हो तो साधारण से परिवार की बेटी भी बड़ी पहचान बना सकती है। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
Priya Sohani Biography, Family, Age, Income
49

Viral Girl Priya Sohani Biography: आजकल सोशल मीडिया पर जिस लड़की का डांस वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है, उसका नाम है प्रिया सुहानी (Priya Sohani)। खेसारी लाल यादव के गाने “ए राजा पीयल न छोडबा त हम मर जाइब” पर उनका डांस वीडियो इतना वायरल हुआ कि रातों-रात वह स्टार बन गईं।

इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर लोग उनकी रील्स को खूब पसंद कर रहे हैं। प्रिया बिहार के बेगूसराय जिले से ताल्लुक रखती हैं और बहुत साधारण परिवार से आती हैं। उनकी मेहनत और लगातार बनाए गए वीडियो ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

Priya Sohani Biography

  • नाम (Name): प्रिया सुहानी
  • निक नेम (Nick Name): प्रिया
  • जन्म वर्ष (Date of Birth): 2008
  • उम्र (Age): 16 साल (2024 के अनुसार)
  • जन्मस्थान (Birth Place): बेगूसराय, बिहार, इंडिया
  • शिक्षा (Education): 5वीं क्लास तक पढ़ाई
  • पेशा (Profession): डांसर, वीडियो क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
  • पिता (Father): टेम्पो चालक
  • मां (Mother): गृहिणी

प्रिया सुहानी का परिवार

प्रिया सुहानी का परिवार काफी बड़ा है। घर में उनके माता-पिता के अलावा 3 बहनें और 2 भाई भी हैं। पिता टेम्पो चलाकर घर चलाते हैं और मां गृहणी हैं। साधारण परिवार से होने के बावजूद प्रिया ने अपने हुनर से सोशल मीडिया पर बड़ा नाम बना लिया है।

कैसे हुई वायरल

प्रिया लंबे समय से इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भोजपुरी और हिंदी गानों पर डांस वीडियो बना रही थीं। लेकिन असली पहचान उन्हें तब मिली जब उन्होंने खेसारी लाल यादव के सुपरहिट गाने पर डांस वीडियो बनाया। यह वीडियो कुछ ही घंटों में इतना वायरल हुआ कि उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ने लगे और वह रातों-रात स्टार बन गईं।

आज उनकी पहचान सिर्फ बेगूसराय तक सीमित नहीं है बल्कि देशभर में लोग उन्हें पहचानने लगे हैं। अक्सर प्रिया सुहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।

प्रिया सुहानी का सपना

वायरल होने के बाद कई मीडिया चैनलों ने प्रिया का इंटरव्यू लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका सपना हीरोइन बनने का है। प्रिया चाहती हैं कि वह एक दिन फिल्मों में काम करें और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करें।

आज के समय में सोशल मीडिया किसी की भी जिंदगी बदल सकता है। प्रिया सुहानी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उनकी मेहनत और लगातार डाले गए वीडियो का नतीजा है कि आज उनके 499K फॉलोअर्स हो चुके हैं।

Priya Sohani Biography – FAQs

Q1. प्रिया सुहानी कौन हैं?

प्रिया सुहानी बिहार के बेगूसराय की रहने वाली एक डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह खेसारी लाल यादव के गाने पर बने अपने डांस वीडियो से वायरल हुईं।

Q2. प्रिया सुहानी की उम्र कितनी है?

प्रिया सुहानी की उम्र 17 साल (2025 के अनुसार) है।

Q3. प्रिया सुहानी कहां की रहने वाली हैं?

वह बिहार राज्य के बेगूसराय जिले से ताल्लुक रखती हैं।

Q4. प्रिया सुहानी कितनी पढ़ी-लिखी है?

उन्होंने केवल 5वीं क्लास तक पढ़ाई की है।

Q5. प्रिया सुहानी का सपना क्या है?

उनका सपना है कि वह एक दिन हीरोइन बनें और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ काम करें।

Q6. प्रिया सुहानी के कितने फॉलोअर्स हैं?

वर्तमान में उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 499K फॉलोअर्स हैं।

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
49