Kajal Raghwani Biography Hindi – अभिनेत्री काजल राघवानी की जीवनी

0
355
Kajal Raghwani Biography Hindi
Kajal Raghwani Biography Hindi

Kajal Raghwani Biography Hindi – भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, रितु सिंह, स्मृति सिन्हा जैसे कुछ चर्चित नाम हैं जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। अभिनेत्री काजल राघवानी ज्यादातर फिल्में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ की हैं। हालांकि उन्होंने दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ कई भोजपुरी फिल्में की हैं।

Kajal Raghwani Biography – Quick Information

  • वास्तविक नाम – काजल राघवानी
  • जन्मदिन – 20 जुलाई 1990
  • जन्मस्थान – तेघरा, बेगुसराय, बिहार
  • शैक्षणिक योग्यता – स्नातक (पटना यूनिवर्सिटी, बिहार)
  • पैशा (व्यवसाय) – अभिनेत्री (भोजपुरी सिनेमा)
  • पहली भोजपुरी फिल्म – भोजपुरी फिल्म रिहाई (2013)
  • शौक – नृत्य करना और किताबें लिखना
  • वैवाहिक स्थिति – अविवाहित
Kajal Raghwani Family – काजल राघवानी का परिवार

काजल राघवानी के घर में उनके अलावा माता-पिता और दो भाई और एक बहन है। काजल राघवानी के पिता बिजनेसमैन हैं। उनकी माँ गृहणी हैं। काजल राघवानी को दो भाई है। एक भाई का नाम विमल राघवानी है। काजल राघवानी की एक बहन भी हैं। बहन का नाम धार्मिस्ता मिस्ट्री है।

अभिनेत्री काजल राघवानी महज 16 साल की उम्र में भी अभिनेत्री बन गई थीं। उन्हें एक गुजराती फिल्म में काम करने का मौका मिला था। वो अबतक 25 से ज्यादा गुजराती फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री काजल राघवानी ने 2013 में निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘सबसे बड़ा मुजरिम’ से अपनी फिल्मी करियर का आरंभ किया।

काजल राघवानी का एक गाना छलकता हमरो जवनिया ए राजा काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने ने काजल राघवानी को नई पहचान दी। इस गाने में काजल के अपोजिट सुपरस्टार पवन सिंह थे। काजल राघवानी ने अबतक भोजपुरी सिनेमा से चर्चित अभिनेताओं जैसे – पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं।