Ritu Singh Biography Hindi – भोजपुरी अभिनेत्री रितु सिंह की जीवनी

Ritu Singh Biography
31

Ritu Singh Biography Hindi – भोजपुरी अभिनेत्री रितु सिंह (Bhojpuri Actress Ritu Singh) मुख्य रूप से भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में काम करती हैं। वह एक अभिनेत्री और मॉडल हैं और फिल्मों के साथ-साथ एल्बम में भी काम करती हैं। अभिनेत्री रितु सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), काजल राघवानी (Kajal Raghwani) जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।

रितु सिंह का जन्म बिहार के बक्सर जिले में 11 सितम्बर 1993 को हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ‘दिलदार सांवरिया’ के साथ की थी। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रितु सिंह के साथ अभिनेता यश कुमार मिश्रा (Yash Kumar Mishra) ने काम किया था।

Ritu Singh Biography – Quick Information

  • पूरा नाम – रितु सिंह
  • जन्मदिन – 11 सितंबर 1993
  • जन्म स्थान – बक्सर, बिहार
  • धर्म – हिंदू
  • वैवाहिक स्थिति – अविवाहित

साल 2021 के अनुसार, रितु सिंह की उम्र 28 साल है। उन्होंने अपनी पढ़ाई वीरेंद्र नाथ गांगुली मेमोरियल स्कूल से पूरी की। रितु सिंह मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा वह विज्ञापन और मॉडलिंग भी करती हैं।

रितु सिंह फिलहाल अविवाहित हैं। उनका रंग गोरा है। रितु सिंह की पहली फिल्म ‘दिलदार सांवरिया’ से उनको कोई पहचान नहीं मिल पाई। उसके बाद 2015 में आई फिल्म ‘दुलारा’ आई जो सुपरहिट हुई। फिल्म दुलारा के बाद रितु सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में एक मुकाम मिल गया।

भोजपुरी फिल्मों में रितु सिंह को सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म बिन बजाव सपेरा से मिली। इस फिल्म में रितु सिंह और पवन सिंह (Pawan Singh) की जोड़ी थी। अबतक रितु सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह अब भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सफल अभिनेत्री में से एक हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री रितु सिंह (Bhojpuri Actress Ritu Singh) को सबसे अधिक पहचान भोजपुरी फिल्मों से ही मिली। वह देखने में काफी सुंदर हैं। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey), काजल राघवानी की तरह ही उनका भी फैन फॉलोइंग है। रितु सिंह पवन कल्याण, अरविंद अकेला कल्लू और खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
31