भोजपुरी की ये टॉप अभिनेत्री खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात

भोजपुरी की टॉप अभिनेत्री
37

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री का जलवा बॉलीवुड में भी दिखाई देता है। भोजपुरी की कई टॉप अभिनेत्री अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस की बदौलत बॉलीवुड की हीरोइनों को भी मात देती हैं। आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री सिर्फ बिहार और यूपी तक ही सीमित नहीं रह गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री की सीमाएं धीरे-धीरे देश के अलग-अलग राज्यों में भी फैल रही है। क्षेत्रीय सिनेमा में भोजपुरी बहुत तेज गति से आगे बढ़ने वाली इंडस्ट्री है।

एक तरफ जहां भोजपुरी फिल्मों के एक्टर अपने एक्शन और मार धार की वजह से दर्शकों का दिल जीतते हैं। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस की बात करें तो भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती की वजह से भोजपुरी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब है।

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ देती हैं। भोजपुरी सिनेमा में कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में आज जानेंगे जो खूबसूरती में कहीं भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं दिखती। इस लिस्ट में मोनालिसा से लेकर काजल राघवानी तक का नाम शामिल है।

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी

भोजपुरी की टॉप अभिनेत्री काजल राघवानी
भोजपुरी की टॉप अभिनेत्री काजल राघवानी

काजल राघवानी भोजपुरी की सबसे सफलतम अभिनेत्री हैं। उनकी लोकप्रियता भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे अधिक है। उन्होंने भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री काजल राघवानी को भोजपुरी का बेस्ट एक्ट्रेस पीपल्स चॉइस अवॉर्ड 2016 में मिल चुका है। बता दें कि काजल राघवानी ने फिल्म रिहाई से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे

भोजपुरी की टॉप अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आज भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चित अभिनेत्री बन चुकी हैं। उनके बोल्ड और हॉट अवतार के फैंस दीवाने होते हैं। आकांक्षा दुबे ज्यादातर भोजपुरी एल्बम में दिखाई पड़ती हैं। सोशल मीडिया पर भी आकांक्षा दुबे काफी एक्टिव रहती है और अपने इंस्टाग्राम रील्स के जरिए दर्शकों से हमेशा टच में रहती हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी

भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी
भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी

यह नाम किसी से छुपा नहीं है। टिक टॉक एप्लीकेशन से इंस्टाग्राम रील्स तक का सफर करने वाली नीलम गिरी भोजपुरी की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। नीलम गिरी मात्र 23 साल की हैं। इसके बावजूद उन्होंने कई भोजपुरी गानों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। नीलम गिरी की खूबसूरती और हॉटनेस के दीवाने सोशल मीडिया पर उनके बहुत ज्यादा हैं। अपनी खूबसूरती और हॉटनेस से नीलम गिरी बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नाम किसी से छुपा नहीं है। काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे चर्चित अभिनेत्री है। अक्षरा सिंह बिहार के पटना की रहने वाली हैं। अक्षरा सिंह की एक्टिंग और आवाज के दीवाने अक्सर उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

गाना और फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह देखने में भी काफी खूबसूरत हैं। 11 में भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह ने डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 2021 में बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। पवन सिंह के साथ विवाद के बाद अक्षरा सिंह अब खुद ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना रास्ता बना रही है और वह इसमें काफी सफल भी हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा

मोनालिसा की खूबसूरती और बोल्डनेस
मोनालिसा की खूबसूरती और बोल्डनेस

बहुत कम लोगों को पता है कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। मोनालिसा की खूबसूरती और बोल्डनेस ऐसी है कि बॉलीवुड की हसीनाएं भी कहीं पीछे छूट जाती हैं। भोजपुरी की टॉप अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार मोनालिसा अपनी हॉट अदाओं से भोजपुरी दर्शकों को घायल करते रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके हॉट और खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती है।

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey

यह नाम इतना जाना पहचाना है कि इन्हें किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अमरपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा में सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्री हैं। 2014 में अमरपाली दुबे दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उसके बाद लगातार निरहुआ और आम्रपाली एक साथ फिल्मों में नजर आते रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के करोड़ों फैंस हैं। खूबसूरती के मामले में अमरपाली दुबे बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee

भोजपुरी सिनेमा का जाना पहचाना नाम रानी चटर्जी आज भले ही भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी होते हैं। सोशल मीडिया पर रानी चटर्जी अपने फोटो को अक्सर शेयर करती रहती हैं। 2003 में मनोज तिवारी की सुपरहिट फिल्म ससुरा बड़ा पैसावाला से रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। बता दें कि रानी चटर्जी मिस कोलकाता रह चुकी हैं और अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ चुकी हैं।

Latest News

Kajal Raghwani Biography: काजल राघवानी ने मात्र इतने साल में बनाया था अपना फिल्म करियर
Kajal Raghwani Biography: काजल राघवानी ने मात्र इतने साल में बनाया था अपना फिल्म करियर
Kajal Raghwani Biography in Hindi: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय…
Shilpi Raj MMS कांड के बाद उनका यह गाना हुआ Super Popular, इस एक्टर के साथ मिला गाने का मौका
Shilpi Raj MMS कांड के बाद उनका यह गाना हुआ Super Popular, इस एक्टर के साथ मिला गाने का मौका
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में शिल्पी राज का एमएमएस वीडियो (Shilpi Raj MMS…
37