Amrapali Dubey Biography Hindi – भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की जीवनी

6

Amrapali Dubey Biography Hindi – भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की लोकप्रिय और हॉट अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से किया। मुंबई के भवन्स कॉलेज से आम्रपाली ने ग्रेजुएशन किया।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) गोरखपुर जैसे छोटे शहर से चलकर टीवी और फिल्मों की दुनिया में अपना करियर बनाया। उनके माता-पिता भी फिल्म और टीवी जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें यूट्यूब क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।

आम्रपाली दुबे की पहली भोजपुरी फिल्म (Amrapali first bhojpuri film) निरहुआ हिन्दुस्तानी थी। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने काम किया था। निरहुआ हिन्दुस्तानी फिल्म के लिए आम्रपाली दुबे को 2015 में भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म्स अवार्ड (Bhojpuri International Film Award) में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था।

आम्रपाली दुबे की जीवनी – Amrapali Dubey Biography 

आम्रपाली दुबे की उम्र 34 साल (2021) है। उनकी हाइट 5 फीट और 6 इंच है। वो गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। आम्रपाली दुबे का जन्म गोरखपुर में 11 जनवरी 1987 को हुआ था। वो एक अभिनेत्री और गायिका हैं।

आम्रपाली दुबे का परिवार – Amrapali Dubey Family

आम्रपाली दुबे का परिवार एक छोटा परिवार है। उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा है कि उनका भोजपुरी फिल्मों में आने का सपना उनकी दादी की थी। दादी चाहती थी कि वो अपनी भाषा से जुड़ी फिल्मों में काम करे। आम्रपाली दुबे के पिता का नाम शैलेश दुबे और माता का नाम उषा दुबे है। उनकी एक बहन भी भी है। बहन का नाम सुमन दुबे है।

बचपन की बात करें तो अभिनेत्री का बचपन गोरखपुर में बीता। लेकिन वो आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई चली गईं। आम्रपाली दुबे की पसंदीदा फूड बर्गर और पिज्जा है। उनकी पसंदीदा एक्टर में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, राम चरण, सूर्या, विजय, रजनीकांत जैसे स्टार शामिल हैं। वहीं आम्रपाली दुबे की पसंदीदा एक्ट्रेस में श्रीदेवी, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा शामिल हैं।

आम्रपाली दुबे ने बताया कि वो फिल्मों में आने से पहले डॉक्टर बनना चाहती थीं। आम्रपाली दुबे के फेवरेट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, मैथिली राज, शाहिद अफ्रीदी हैं। फेवरेट शो की बात करें तो उन्हें टीवी शो झलक दिखला जा बेहद पसंद है। कपड़ों में आम्रपाली को साड़ी बहुत पसंद है। ज्यादातर भोजपुरी फिल्मों में वो साड़ी पहनकर ही रोल करना पसंद करती हैं।

भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली दुबे ने सीरियल सात फेरे: सलोनी का सफर में स्वेता सिंह का किरदार निभाया था। आम्रपाली को लीड किरदार करने का मौका मिला टीवी सीरियल ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’। इस टीवी सीरियल के बाद आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में कदम रखा और ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ में दिनेश लाल यादव के साथ नजर आई।

इंटरनेशल भोजपुरी फिल्म अवार्ड – International Bhojpuri Film Award

बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड (क्रिटिक्स) – 2018
यूट्यूब क्वीन अवार्ड – 2018
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – 2015

Latest News

Bhojpuri Song: इस भोजपुरी गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, उजाला ने गोल्डी यादव को फंसाया अपने जाल में
Bhojpuri Song: इस भोजपुरी गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, उजाला ने गोल्डी यादव को फंसाया अपने जाल में
Bhojpuri Video Song: भोजपुरी गायक गोल्डी यादव और एक्ट्रेस उजाला यादव का एक खूबसूरत गाना…
काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के बारे में ऐसा क्या कहा कि खेसारी की पत्नी...
काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के बारे में ऐसा क्या कहा कि खेसारी की पत्नी...
Kajal Raghwani Statement on Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारे खेसारी लाल यादव…
6