Pawan Singh Song – पवन सिंह के होली गाने में अभिनेत्री नीलम गिरि का दिखा जलवा

Pawan Singh Neelam Giri Song
25

इन दिनों पवन सिंह (Pawan Singh) का एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) जमकर लोगों के बीच लोकप्रिय हुआ है। यह गाना होली के ऊपर गाया गया है और सूट किया गया है। इस गाने का जलवा भोजपुरी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी पवन सिंह का यह गाना (Pawan Singh Song) रिकॉर्ड हिट हुआ है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का यह गाना (Pawan Singh Song) एक दिन में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो सॉन्ग बन चुका है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri Music Industry) में अबतक का यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इस गाने में पवन सिंह के साथ नीलम गिरि (Neelam Giri) ने अभिनय किया है।

24 घंटे में 12 से अधिक व्यूज मिले

होली के मौके पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गानों की धूम मची हुई है। पवन सिंह का यह गाना (Pawan Singh Song) हाल ही में यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही यह गाना वायरल हो गया और 24 घंटे के अंदर ही इस गाने के 12 मिलियन से अधिक व्यूज हो गए।

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema Industry) में यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। गाने के बोल हैं ‘लहंगवा लस लस कर..ता’। इस गाने के साथ ही पवन सिंह ने बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह को भी टक्कर दे दिया है। बॉलीवुड बादशाह के गाने पर एक दिन में करीब 13 मिलियन व्यूज आए थे।

नीलम गिरि (Neelam Giri) भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में एक नया चेहरा है। हाल ही में नीलम गिरि ने एक भोजपुरी फिल्म भी साइन किया है। पवन सिंह और नीलम गिरि के डांस (Neelam Giri Dance) से भरपूर इस होली गीत को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।

पवन सिंह ने ज्यादातर फिल्में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ किया है। लेकिन अब दोनों की जोड़ी टूट चुकी है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद करते थे। अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह की कई हिट फिल्में और गाने हैं।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
25