Akanksha Dubey Murder or Suicide? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चली मौत की वजह

Akanksha Dubey Murder
25

Akanksha Dubey Murder or Suicide? भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की हत्या हुई है या उन्होंने सुसाइड किया है इस बात का खुलासा पुलिस जांच के बाद पता चल पाएगा। लेकिन अभिनेत्री का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि आकांक्षा दुबे के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। आकांक्षा दुबे की मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हालांकि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के परिवार ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को आत्महत्या (Suicide) करने के लिए मजबूर किया गया। ऐसे में अब पुलिस जांच में पता चल पाएगा कि आकांक्षा दुबे की मौत के पीछे कौन जिम्मेदार है? क्या उन्होंने सच में सुसाइड किया है (Akanksha Dubey Murder or Suicide) या फिर यह हत्या का मामला है?

लिव-इन में थे आकांक्षा और समर

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Bhojpuri Actress Akanksha Dubey) के बॉयफ्रेंड समर का नाम आकांक्षा की मां बार-बार ले रही हैं। पुलिस अभी अलग-अलग एंगल से इस केस की जांच कर रही है। पुलिस समर सिंह की तलाश में भी जुटी हुई है। बता दें कि ऐसी खबरें आई है कि समर सिंह और आकांक्षा दुबे एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और दोनों वाराणसी में एक साथ रहते थे।

पुलिस ने क्या कहा?

आकांक्षा दुबे की मौत (Akanksha Dubey Death) की जांच कर रही पुलिस ने बताया है कि घटना वाली रात अभिनेत्री आकांक्षा दुबे और समर सिंह साथ में थे। दोनों एक पार्टी में गए हुए थे। हालांकि आत्महत्या वाली रात जब आकांक्षा दुबे होटल पहुंची तो उसके साथ एक्टर समर सिंह नहीं थे। आकांक्षा दुबे को छोड़ने के लिए एक अनजान आदमी साथ में आया था। वह अनजान आदमी आकांक्षा दुबे के कमरे में 17 मिनट तक रहा।

माता-पिता को किस पर शक है?

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या (Akanksha Dubey Murder or Suicide) के मामले में उनके माता-पिता को समर सिंह पर शक है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर शक जताया है। उनका कहना है कि आत्महत्या नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है। आकांक्षा दुबे की मां ने यह भी कहा कि इस मामले में समर सिंह के साथ उसका भाई भी शामिल है।

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
25