Akanksha Dubey Suicide Case: पवन सिंह से मिलते ही रो पड़ीं आकांक्षा की माँ, पवन सिंह ने कहा…

Akanksha Dubey Case
31

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में मातम पसरा हुआ है। भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकार आकांक्षा दुबे के सुसाइड (Akanksha Dubey Suicide) के बाद दुखी हैं।

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह आकांक्षा दुबे की मौत (Akanksha Dubey Death) के बाद उनकी माँ से मिलने उनके होमटाउन गए। पवन सिंह ने आकांक्षा दुबे की माँ और पिता से मुलाकात की। इस दौरान आकांक्षा की माँ पवन सिंह से मिलते ही फूट-फूट कर रोने लगी। पढ़ें- Akanksha Dubey Suicide News: आकांक्षा दुबे के मेकअप आर्टिस्ट का बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

बता दें कि आकांक्षा दुबे की मौत (Akanksha Dubey Case) के बाद से ही उनके माता-पिता सदमे में हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों ने आकांक्षा की मौत पर दुख जताया है। इस बीच पवन सिंह जब आकांक्षा दुबे के माता-पिता से मिलने पहुंचे तो आकांक्षा की माँ पवन सिंह (Pawan Singh) को देखते ही फूट-फूट कर रोने लगी। इतना ही नहीं उनके पिता भी पवन सिंह को देखते ही खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे।

आकांक्षा दुबे की मां और पिता से मिलने के बाद पवन सिंह ने कहा कि वह एक्ट्रेस के लिए न्याय की मांग करेंगे। बता दें कि जिस दिन आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में सुसाइड किया था, उसी दिन पवन सिंह के साथ उनका एक म्यूजिक वीडियो (Akanksha Dubey Video) भी रिलीज हुआ था। आकांक्षा दुबे का यह आखरी वीडियो था।

पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे की अच्छी बॉन्डिंग थी। बता दें कि आकांक्षा दुबे उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह जब आकांक्षा दुबे की माँ से मिले तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह उनका सहारा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपका बड़ा बेटा हूं, जब तक जिंदा हूं, आपका बेटा बनकर रहूंगा।

पवन सिंह ने आगे कहा कि आकांक्षा बहुत अच्छे थी। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि अब वह इस दुनिया में नहीं है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि वह हमारे परिवार के सदस्य जैसी थी। उसे न्याय मिलना चाहिए, बस सरकार से यही कहना है। पढ़ें- Akshara Singh MMS Leak: फिर से वायरल हुआ अक्षरा सिंह का MMS?

अक्षरा सिंह ने भी किया था मुलाकात

बता दें कि आकांक्षा दुबे की मौत (Akanksha Dubey Case) के बाद भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने भी उनके माता-पिता से मुलाकात की थी। अक्षरा सिंह ने भी आकांक्षा दुबे की मौत की जांच और उनको न्याय दिलाने की मांग की थी। अक्षरा सिंह ने आकांक्षा दुबे की मां को गले लगाया और उन्हें हिम्मत दी।

26 मार्च की सुबह 9:00 बजे पता चला था कि आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का आरोप उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह और समर सिंह के भाई संजय सिंह पर लगा है। आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और वाराणसी में उसपर कार्रवाई की जा रही है।

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
31