भोजपुरी एक्ट्रेस रानी ने कर ली शादी, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

रानी की शादी
30

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की जानी-मानी एक्ट्रेस और चित बदली फेम रानी ने अपने मंगेतर विराज के साथ 23 अप्रैल को शादी कर ली। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस रानी (Actress Rani) ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी। बता दें कि रानी कई भोजपुरी गानों में नजर आ चुकी हैं।

रानी और विराज की शादी (Rani and Viraj Marriage) उनके घर उत्तर प्रदेश में ही परिवार और करीबी दोस्तों के बीच संपन्न हुआ। रानी की शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। रानी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

अभिनेत्री दुल्हन के रूप में काफी खूबसूरत लग रही हैं। रानी ने मैरून लहंगे में दुल्हन का श्रृंगार किया है और दूसरी तरफ दूल्हे राजा भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। रानी ने अपनी शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री रानी की हल्दी की रस्मों की तस्वीरें भी सामने आई थी। फोटो में रानी अपने परिवारजनों के साथ काफी प्यारी लग रही थी। इसके अलावा रानी के विदाई का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। इस वीडियो को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि रानी भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और हाल के दिनों में उन्होंने कई हिट गानों में परफॉमेंस भी दिया है। रानी का भोजपुरी वीडियो (Bhojpuri Actress Rani Video) अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। रानी ने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) समेत कई फेमस भोजपुरी एक्टर के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने शिल्पी राज का गाना (Shilpi Raj) चित बदली और नैया डोले से भोजपुरी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। दोनों ही गाने सुपर-डुपर हिट हो गए।

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
30