Chandani Singh Biography Hindi – भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह की जीवनी

49

Chandani Singh Biography Hindi – भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह का जन्म 9 अगस्त 1992 को बिहार में हुआ था। वह एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। पहली बार चांदनी सिंह एक भोजपुरी एल्बम में नजर आई थी। उन्होंने बहुत ही कम समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान स्थापित किया है।

अभिनेत्री चांदनी सिंह की पहली फिल्म मैं नागिन तू सपेरा (Main Nageen Tu Sapera) थी। यह फिल्म 2018 में आई थी। चांदनी सिंह का एक गाना ‘पलंग करे चोय चोय’ काफी हिट हुआ था। इस गाने में खेसारी लाल यादव उनके साथ थे। खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह के इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

Chandani Singh Biography – Quick Infomation

  • वास्तविक नाम – चांदनी सिंह
  • जन्मदिन – 9 अगस्त 1992
  • आयु – 29 (2021 के अनुसार)
  • जन्मस्थान – बिहार, भारत
  • शैक्षणिक योग्यता – जानकारी नहीं है।
  • शौक – डांसिंग, फोटोसूट और घूमना
  • पेशा – भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका
  • पहली भोजपुरी गीत – पलंग करे चोय चोय और मरद अभी बाचा बा
  • पहली भोजपुरी फिल्म – मैं नागिन तू सपेरा (2018)
Chandani Singh Family and Husband Name

भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह की फैमली के बारे में कोई विशेष जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। चांदनी सिंह की अभी शादी नहीं हुई है। वह अभी अविवाहित हैं और चांदनी सिंह का कोई पति नहीं है। चांदनी सिंह के माता और पिता के साथ-साथ भाई और बहन के बारे में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

चांदनी सिंह कई भोजपुरी आइटम सॉन्ग्स में नजर आ चुकी हैं। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ भी उनका एल्बम रिलीज हो चुका है। उनके साथ जय जय जगपति सॉन्ग रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया था।

अभिनेत्री चांदनी सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और टिकटॉक (भारत में बैन) पर उपलब्ध हैं। भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह के पसंदीदा अभिनेता पवन सिंह और खेसारी लाल यादव हैं। अभिनेत्री की बात करें तो उन्हें रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह पसंद हैं।

चांदनी सिंह को विश्व प्रसिद्ध बिहारी खाना लिट्टी चोखा और फास्ट फूड पसंद है। पसंदीदा जगह पटना और मुंबई है। गायक में वो खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गाने सुनना पसंद करती हैं।

Chandani Singh Movies – अभिनेत्री चांदनी सिंह की फिल्में

चांदनी सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फिल्में दी हैं। पवन सिंह के साथ उन्होंने कई फिल्में की हैं। इसके अलावा अरविंद अकेला कल्लू, आम्रपाली दुबे, निधि झा के साथ भी उन्होंने फिल्में की हैं। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने 2016 में भोजपुरी गाना पलंग करे चोय चोय से की थी।

  1. बॉस (2019) – चांदनी सिंह और पवन सिंह
  2. बद्रीनाथ (2019) – चांदनी सिंह, प्रियंका पंडित और संजीव पांडे
  3. मैं नागिन तू सपेरा (2019) – अरविंद अकेला कल्लू, चांदनी सिंह और निधि झा
  4. क्रैक फाइटर (2019) – पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और चांदनी सिंह

Latest News

Bhojpuri Song: इस भोजपुरी गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, उजाला ने गोल्डी यादव को फंसाया अपने जाल में
Bhojpuri Song: इस भोजपुरी गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, उजाला ने गोल्डी यादव को फंसाया अपने जाल में
Bhojpuri Video Song: भोजपुरी गायक गोल्डी यादव और एक्ट्रेस उजाला यादव का एक खूबसूरत गाना…
काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के बारे में ऐसा क्या कहा कि खेसारी की पत्नी...
काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के बारे में ऐसा क्या कहा कि खेसारी की पत्नी...
Kajal Raghwani Statement on Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारे खेसारी लाल यादव…
49