Bhojpuri Song: इस भोजपुरी गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, उजाला ने गोल्डी यादव को फंसाया अपने जाल में

30

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी गायक गोल्डी यादव और एक्ट्रेस उजाला यादव का एक खूबसूरत गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस गाने का बोल है खूबसूरत बनी। इस गाने पर फैंस अपना भरपूर प्यार लुटा रहे हैं और इस गाने को गोल्डी यादव ने ही अपनी आवाज दी है।

Bhojpuri Song में अभिनय गोल्डी यादव और उजाला यादव ने किया है। भोजपुरी यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशल हैंडल पर इस गाने को रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद सही या गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है और भोजपुरी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

गायक गोल्डी यादव हैं बहुत ही उत्साहित

इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड म्यूजिक कंपनी से जब भी कोई गाना आता है तो वह तहलका मचा देता है। उन्होंने कहा कि इस जीत की रचना बेमिसाल है और जब मैं यह सॉन्ग गा रही थी तो मुझे बहुत ही मजा आ रहा था।

गोल्डी यादव ने कहा कि मुझे पहले से ही ऐसा लग रहा था कि यह गाना हिट होगा। इसे भोजपुरी दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिल रहा है इसलिए दर्शकों को दिल से धन्यवाद।

एक्ट्रेस उजाला यादव ने गाने की तारीफ की

इस गाने में एक्टिंग करने वाली एक्ट्रेस उजाला यादव ने कहा कि इस गाने की शूटिंग करके मुझे बहुत ही अच्छा लगा था। यह गाना मस्ती से भरपूर है और इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।

विकास यादव ने दिया है संगीत

वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड द्वारा रिलीज किए गए इस Bhojpuri Song के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और इस गीत को सिंगर गोल्ड यादव ने गया है। गाने के मधुर संगीत संगीतकार विकास यादव ने सजाया है और इसके गीत गीतकार सूरज सिंह ने लिखे हैं। गानें को भोजपुरी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Latest News

काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के बारे में ऐसा क्या कहा कि खेसारी की पत्नी...
काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के बारे में ऐसा क्या कहा कि खेसारी की पत्नी...
Kajal Raghwani Statement on Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारे खेसारी लाल यादव…
Amrapali और Nirahua के गाने ने मचाया गर्दा, यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज
Amrapali और Nirahua के गाने ने मचाया गर्दा, यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज
भोजपुरी के स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ से हर कोई परिचित है। Dinesh Lal Yadav…
30