क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा सिंगर कौन है?

भोजपुरी का महंगा सिंगर
18

भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा सिंगर कौन है? कई बार आपके मन में इस प्रकार का सवाल जरूर आता होगा। ज्यादातर लोगों को लगता है कि पवन सिंह सबसे महंगे भोजपुरी सिंगर हैं। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में कई ऐसे एक्टर हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करते हैं। ऐसे में यह जानना बहुत मुश्किल हो जाता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा सिंगर कौन है? आइए जानते हैं कि कौन है वह स्टार जो भोजपुरी इंडस्ट्री में गाना गाने के लिए सबसे ज्यादा फीस लेते हैं।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा का सबसे महंगा सिंगर पवन सिंह है। पवन सिंह सिंगिंग करने के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिंग भी करते हैं। हालांकि पवन सिंह ने सिंगिंग से ही अपने भोजपुरी करियर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे वह एक्टिंग में भी जम गए और अक्षरा सिंह के साथ उनकी जबरदस्त पारी रही।

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सिनेमा में नंबर दो पर हैं खेसारी लाल यादव। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त इन्हीं दो स्टार के बीच सिंगिंग के लेकर जबरदस्त क्रेज रहता है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने लगातार रिलीज होते रहते हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। दोनों के गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है।

भोजपुरी गायिका इंदु सोनाली
भोजपुरी गायिका इंदु सोनाली

इंदु सोनाली

महिला गायकों की बात करें तो इंदु सोनाली भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल गायिका हैं। उन्होंने अबतक 30 से ज्यादा हिट भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) गाए हैं। इंदु सोनाली शास्त्रीय, जैज और लोक संगीत जैसी कई शैलियों में गाने गा सकती हैं।

हालांकि हाल के दिनों में जितने भी नए गाने रिलीज हो रहे हैं उसमें ज्यादातर गानों में गायिका शिल्पी राज (Shilpi Raj) की आवाज ज्यादा सुनाई देती है। शिल्पी राज भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे तेजी से उभरने वाली गायिका हैं। शिल्पी राज के गाए हुए कई गानें आज भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करते हैं।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
18