निरहुआ (Nirahua) और अंजना सिंह के इस रोमांटिक वीडियो ने उड़ाया गर्दा! देखें

निरहुआ रोमांटिक वीडियो
50

Nirahua Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’) के गाने इन दिनों फिर से तहलका मचा रहा है। निरहुआ का गाना रिलीज होते ही भोजपुरी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो जाता है। निरहुआ का यह रोमांटिक वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखा जा रहा है।

इन दिनों फिर से निरहुआ का एक गाना (Nirahua Song) ने गर्दा मचाकर रखा है। गाने में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह की जोड़ी देखने को मिल रही है। अंजना सिंह ने दिनेश लाल यादव के साथ कई फिल्में भी की हैं।

भोजपुरी गाना ‘होठवा के ललिया’ (hothwa ke laliya) का वीडियो यूट्यूब पर भोजपुरी दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। लोग गाने को जमकर देख रहे हैं। इस गाने को सुपरस्टार पवन सिंह (pawan singh) और कल्पना ने गाया है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लूलिया स्टार भी कहा जाता है। पवन सिंह का गाना (Pawan Singh Song) लॉलीपॉप लागेलू विश्व प्रसिद्ध है। यह गाना आज भी देश-विदेश में सुना जाता है।

होठवा के ललिया गाने के बोल मंनोज मतलबी ने लिखे हैं। वीडियो में मुख्य भूमिका में अंजना सिंह (anjana singh) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) हैं और दोनों का रोमांटिक वीडियो खूब दिख रहा है।

भोजपुरी गाना ‘होठवा के ललिया’ (hothwa ke laliya) – निरहुआ का रोमांटिक वीडियो सॉन्ग

होठवा के ललिया गाने को अबतक 16,273,745 बार देखा जा चुका है। यह गाना भोजपुरी फिल्म जिगर (Bhojpuri Film Jigar) का है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह हैं। गाने में निरहुआ और अंजना सिंह की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि दिनेश लाल यादव ने कई भोजपुरी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह जैसी टॉप भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ उन्होंने फिल्में की हैं।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
50