पवन सिंह का गाना हुआ वायरल, अक्षरा सिंह का अभिनय भी काबिले तारीफ

पवन सिंह का गाना भोजपुरी में
22

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सुपरस्टार पवन सिंह (Super Star Pawan Singh) और अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Actress Akshara Singh) की जोड़ी को आज भी दर्शक भूल नहीं पाए हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में आज भी लोकप्रिय हैं।

आज भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में हिट जोड़ियों में गिनी जाती है। भले ही वे दोनों अब एक साथ फिल्में नहीं करते हैं लेकिन पुरानी फिल्मों और गानों को अब भी लोग बहुत देखते हैं और पसंद करते हैं। दोनों के अभिनय युक्त गाने अक्सर दर्शकों के बीच छाये रहते हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में पवन सिंह और टॉप एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह गाने अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाते हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक और गाना इन दिनों चर्चा में है। गाने के बोल हैं, चमकेलु शीशा जईसन। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

गाने में दोनों स्टार की जोड़ी काफी हिट लग रही है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री भोजपुरी दर्शकों को बहुत प्यारा लग रहा है। जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं वह गाना भोजपुरी फिल्म सईयां सुपरस्टार (Bhojpuri Film Saiya Superstar) का है। इस गीत को लिखा है मनोज मतलबी ने और अविनाश झा घुंघरु ने इसका संगीत दिया है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना – Pawan Singh and Akshara Singh Song

https://youtu.be/d-JP7LkG8EU

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अभिनय से सजा यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ है कि इस गाने को अबतक 118,180,619 लोगों ने देख लिया है। यह गाने का व्यूज लगातार बढ़ता जा रहा है। चमकेलु शीशा जईसन गाना काफी पुराना है लेकिन आज भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है।

बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह कभी एक साथ फिल्में और गाने करते थे। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की तरह पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी हिट जोड़ी में शुमार थी।

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
22