Priyanka Pandit Biography Hindi – भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित की जीवनी

Priyanka Pandit Biography Hindi
5

Priyanka Pandit Biography Hindi – भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका पंडित (Actress Priyanka Pandit) बेहद ही खूबसूरत और हॉट अभिनेत्री हैं। भोजपुरी सिनेमा से बड़े स्टार्स के साथ प्रियंका ने काम किया है। फिल्मों में काम करने के साथ-साथ वो टीवी की दुनिया में भी एक्टिव हैं और वो एक अच्छी डांसर भी हैं।

Priyanka Pandit Biography – Quick Information

  • पूरा नाम – प्रियंका पंडित
  • उपनाम – गार्गी पंडित
  • जन्मदिन – 30 जून 1991
  • जन्मस्थान – जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • वर्तमान घर – अहमदाबाद, गुजरात
  • शैक्षणिक योग्यता – ग्रेजुएशन
  • शौक – नृत करना, गायन और फोटोशूट करना
  • पेशा (व्यवसाय) – अभिनय, विज्ञापन और मॉडलिंग करना

भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित ने अपने आप को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में अपने आप को स्थापित किया है। प्रियंका का जन्म 30 जून 1991 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुआ था। हालांकि वर्तमान में वो गुजरात में रहती हैं।

Priyanka Pandit first bhojpuri film – प्रियंका की पहली भोजपुरी फिल्म

प्रियंका पंडित ने भोजपुरी सिनेमा में फिल्म ‘जीना तेरी गली में’ से डेब्यू किया था। यह फिल्म 2013 में आई थी। इस फिल्म में प्रियंका पंडित के साथ-साथ अंजना सिंह (Anjana Singh), संजय पांडे, रिंकू घोष, प्रदीप पांडे मुख्य भूमिकाओं में थे। प्रियंका पंडित के परिवार (Priyanka Pandit family) के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनकी अभी शादी नहीं हुई है लेकिन अभिनेता प्रदीप पांडे को अनका बॉयफ्रैंड बताया जाता है।

अभिनेत्री प्रियंका पंडित को एक्टिंग और गायन के अलावा क्रिकेट भी बहुत पसंद है। उनके पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं। सुरेश शुक्ला (Suresh Shukla) उनके पसंदीदा गायक हैं। प्रियंका पंडित को फिल्म जीना तेरी गली में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित डेब्यू अभिनेत्री का अवार्ड 2014 में मिला था।

प्रियंका पंडित की फिल्में – Priyanka Pandit films

प्रियंका पंडित ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ भी काम किया है। उनकी कुछ फिल्में इस प्रकार हैं –

  • जीना तेरी गली में – Jeena Teri Gali Mein
  • कर्ज विरासत के – Karz Virasat Ke
  • इलाहाबाद से इस्लामाबाद – Allahabad se Islamabaad
  • नाचे नागिन गली गली – Nanche Nagin Gali Gali
  • तोड़ दे दुश्मन की नली राम और अली – Tod de Dusman ki Nali Ram aur Ali

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
5