Smriti Sinha Biography Hindi – भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा की जीवनी इन हिंदी

Smriti Sinha Biography Hindi
37

Smriti Sinha Biography Hindi – भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सबसे हॉट अभिनेत्री स्मृति सिन्हा (Actress Smriti Sinha) का जन्म 7 सितंबर 1987 को बिहार के भागलपुर जिला में हुआ था। भोजपुरी फिल्मों में स्मृति सिन्हा ने फिल्म रंगीला बालू से डेब्यू किया था। फिल्म रंगीला बाबू 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में स्मृति सिन्हा के साथ दिनेश लाल यादव थे।

यह फिल्म निर्देशक बली सिंह के निर्देशन में बनी थी। यह एक लव स्टोरी फिल्म थी। इसमें स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) के साथ दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और स्वीटी छाबरा (Sweety Chhabra) ने काम किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म सुपरहिट हुई थी।

स्मृति सिन्हा भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी और विज्ञापनों में भी काम करती हैं। उन्होंने कई हिन्दी टीवी सीरीज में भी काम किया है। उन्हें स्मृति सिन्हा वत्स और स्मृति वत्स के नाम से भी लोग जानते हैं।

स्मृति सिन्हा ने भोजपुरी सिनेमा के लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, प्रदीप पांडे चिंटू, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार के साथ उन्होंने कई फिल्में की हैं। उन्होंने लगभग 50 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।

Smriti Sinha Biography Hindi
Smriti Sinha Biography in Hindi

स्मृति सिन्हा की कुछ मुख्य फिल्में हैं –

  • प्रतिज्ञा 2 – यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी।
  • खून भरी हमार मांग – यह फिल्म भी 2014 में रिलीज हुई थी।
  • बंधन – यह फिल्म 2015 में आई थी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव उनके साथ हैं।
  • साजन चले ससुराल – यह फिल्म 2016 में आई थी। ये कुछ चुनिंदा फिल्में हैं, जिसमें स्मृति सिन्हा के अभिनय कौशल को नोटिस किया गया था।

स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) का सबसे पसंदीदा खेल क्रिकेट है। उन्हें काला रंग बहुत पसंद है। माधुरी दीक्षित उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। एक्टर की बात करें तो उन्हें खेसारी लाल यादव, रवि किशन बहुत पसंद हैं। सिंगर में मनोज तिवारी उनके फेवरेट सिंगर हैं। लिट्टी और सत्तू अभिनेत्री खाने में पसंद है। 2020 साल के अनुसार, उनकी उम्र 33 साल है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) ने सात फेरे, मायका, रहना है तेरी पलकों की छांव में और मेरा नाम करेगी रोशन जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में 2008 से 2010 तक काम किया।


भोजपुरी सिनेमा से संबंधित खबरों और अन्य जानकारियाँ पाने के लिए Bhojpuri Star World के होम पेज पर जाएँ।

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
37