भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को है यह लाइलाज बीमारी, बताने में आ रही थी शर्म

काजल राघवानी
17

Bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी (Bhojpuri Actress Kajal Raghwani) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके मिलियंस फॉलोअर्स हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की वह सबसे हिट एक्ट्रेस हैं। काजल राघवानी हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। काजल राघवानी की फिल्में और गाने भोजपुरी दर्शकों को काफी पसंद होते हैं और उनकी फिल्में अक्सर सुपरहिट होती है।

काजल रघवानी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। काजल राघवानी एक फिल्म में काम करने के लिए लगभग 8 से 10 लाख रुपए लेती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि काजल राघवानी एक गंभीर लाइलाज बीमारी से भी जूझ रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं उस बीमारी की जो महिलाओं में होती है। महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से जूझ रही हैं।

बता दें कि पीसीओएस एक महिला अंडाशय से संबंधित बीमारी है। इसके कारण लड़कियों के शरीर में हार्मोन का असंतुलन होने लगता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन के बजाय मेल हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है। पीसीओएस होने पर अंडाशय में कई गांठे बनने लगती है।

इस बारे में भोजपुरी अभिनेत्री (Actress Kajal Raghwani) ने अपने फैंस को बताते हुए लिखा था, ” मैं ज्यादा रिएक्ट नहीं कर रही हूं… मैं पिछले डेढ़ साल से इस बीमारी से जूझ रही हूं और इस बीमारी के सभी लक्षणों को फेस कर रही हूं। ना ही कुछ छुपाने के लिए है और ना ही इसे बताने में कोई संकोच।”

इसके साथ-साथ काजल राघवानी ने एक तस्वीर भी पोस्ट की थी जिसमें इस बीमारी से होने वाले अलग-अलग लक्षणों के बारे में बताया गया था। बता दें कि इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है। एक बार यह बीमारी हो जाने के बाद महिलाओं को इसे हमेशा अपने साथ लेकर चलना पड़ता है। हालांकि बेहतर जीवनशैली और अपने खानपान की मदद से इस बीमारी पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।

बता दें कि काजल राघवानी का जन्म 20 जुलाई 1990 को बिहार के तेगहर गांव में हुआ था। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने से पहले वह मराठी और गुजराती फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने फिल्म सुगना के जरिए कदम रखा था।

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
17