भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, सारनाथ के होटल में मिली लाश

Bhojpuri Actress Akankasha Dubey को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।
Akankasha Dubey Death
10

Akanksha Dubey Suicide: Bhojpuri Actress Akankasha Dubey को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Akanksha Dubey Death: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे वाराणसी में एक फिल्म की शूटिंग के लिए आई थी। इसी दौरान उन्होंने सारनाथ में एक होटल में कमरा लिया था। खबर है कि आकांक्षा दुबे की आज शूटिंग होने वाली थी। आकांक्षा दुबे की आत्महत्या (Akanksha Dubey Suicide) की बात सुनकर भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि आज सुबह ही भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का गाना रिलीज हुआ था।

Akanksha Dubey Death
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे

भदोही जनपद के चौड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली आकांक्षा दुबे पर्सीपुर गांव की निवासी थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में आकांक्षा दुबे एक जाना माना नाम था। आकांक्षा दुबे ने फिल्म वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 नाम की फिल्मों में काम किया था।

आखिर आकांक्षा दुबे ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसको लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। 26 मार्च को ही सुपरस्टार पवन सिंह के साथ आकांक्षा का नया गाया भी आया था। इस खबर से भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को गहरा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें…

एक्टिंग को शौक बचपन से ही था

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या (Akanksha Dueby Suicide) ने सभी को हिलाकर रख दिया है। बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। मात्र तीन साल की उम्र में उनके पेरेंट्स मुंबई शिफ्ट हो गए थे। उनके माता-पिता उन्हें आईपीएस बनाना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

आकांक्षा दुबे का मन हमेशा एक्टिंग और डांसिंग में लगता था। बचपन से ही उन्हें टीवी देखना बहुत ही पसंद था। इसी शौक के कारण वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम समय में अपना मुकाम हासिल कर ली।

पहले भी छोड़ी थी इंडस्ट्री

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने इससे पहले इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। बहुत ही कम समय में उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिए थे। उन्हें कई बार में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। बार-बार रिजेक्शन की वजह से वो डिप्रेशन में चली गई थी।

इसके बाद आकांक्षा दुबे ने लंबे समय तक भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। हालांकि बाद में वो फिर से इंडस्ट्री में वापस आई थी। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनकी माँ ने इंडस्ट्री में आने के लिए उन्हें सपोर्ट किया था। उन्होंने कहा था कि बहुत ही मुश्किल समय में माँ ने उनका साथ दिया था।

Akanksha Dubey Suicide News: आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक एल्बम में भी किया था। 2021 में आकांक्षा दुबे का एक गाना ‘तुम जवान हम लइका’ आया था। यह गाना बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस गाने के बाद आकांक्षा दुबे ने कई बैक-टू-बैक गाने में काम किया।

रितेश पांडे के साथ काशी हिले पटना हिले में उन्होंने अपने अभिनय का जलबा बिखेरा था। भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ी क्षति है। एक उभरते हुए कलाकार का चले जाना काफी दुख की बात है।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
10