Akanksha Dubey News: भोजपुरी गायक समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार, लेकर वाराणसी पहुंची पुलिस

Akanksha Dubey News
17

Akanksha Dubey News: भोजपुरी गायक समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह पर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। अभी इस मामले में एक और आरोपी संजय सिंह अभी फरार चल रहा है। समर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें वाराणसी ले गई है।

बता दें कि आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनेत्री की मां मधु दुबे का कहना था कि समर सिंह ने आकांशा दुबे को झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और समर सिंह के पास आकांक्षा दुबे की आपत्तिजनक वीडियो है। जिसको लेकर वह हमेशा उनकी बेटी को ब्लैकमेल करता रहता था। वह नहीं चाहता था कि उनकी बेटी किसी अन्य एक्टर के साथ काम करे।

Akanksha Dubey News: पुलिस ने समर सिंह को गुरुवार देर रात गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वाराणसी कमिश्नरेट कि पुलिस ने आजमगढ़ के मेंहनगर निवासी समर सिंह को शुक्रवार को गाजियाबाद की अदालत में पेश करके ट्रांजिट रिमांड मांगी। उसके बाद कोर्ट से उन्हें वाराणसी ले जाने की इजाजत मिल गई। फिर पुलिस समर सिंह को वाराणसी ले गई।

Akanksha Dubey and Samar Singh
Akanksha Dubey and Samar Singh

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में एक अन्य आरोपी गद्दोपुर गांव निवासी संजय सिंह की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। संजय सिंह अभी फरार चल रहा है। पुलिस संजय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। बता दें कि 26 मार्च को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे लटका हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आकांक्षा दुबे की कलाई पर चोट के निशान मिले हैं और पेट में कुछ उजला तरल जैसा पदार्थ मिला है।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी आई थीं। अमृत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सारनाथ थाने में 27 मार्च को भोजपुरी गायक और अभिनेता समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

देखें- Monalisa Viral Video: मोनालिसा का साड़ी में डांस करते हुए वीडियो वायरल, अभी देखें धांसू डांस

पुलिस ने अलग-अलग जिलों में मारा छापा

Akanksha Dubey News: मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और मुंबई में छापा मारा। लेकिन लगातार 10 दिनों तक पुलिस को आरोपियों का पता नहीं चल पाया। गुरुवार को कमिश्नरेट के सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडे को सूचना मिली की समर सिंह देहरादून से गाजियाबाद अपने एक परिचित से मिलने के लिए आने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
17