Shubhi Sharma Husband Name – शुभी शर्मा के पति कौन हैं?

Shubhi Sharma Husband Name
22

भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा (Bhojpuri Actress Shubhi Sharma) भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की जानी-मानी और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। शुभी शर्मा ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में की हैं। कई फिल्मों में शुभी शर्मा ने शादीशुदा लड़की की भूमिका निभाई है। इसलिए भोजपुरी दर्शकों के मन में यह जानने की इच्छा होती है कि शुभी शर्मा की शादी (Marriage of Shubhi Sharma) हो चुकी है या वो अभी तक कुवारी हैं। शुभी शर्मा के पति का नाम (Shubhi Sharma Husband Name) क्या है?

शुभी शर्मा वैसे तो राजस्थान की रहने वाली हैं लेकिन करियर उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बनाया है। उनका जन्म राजस्थान के जयपुर शहर में हुआ। शुभी शर्मा को दो भाई और एक बहन है। उनका जन्म 28 मार्च 1986 को हुआ। उनकी माता का नाम रूपा शर्मा है।

शुभी शर्मा ने कई भोजपुरी स्टार जैसे – खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh), काजल राघवानी (Kajal Raghwani), आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ भी काम किया है। अभिनेत्री शुभी शर्मा की पहली भोजपुरी फिल्म चलनी के चालल दुल्हा (Chalani ke Chalal Dulha), थी। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री शुभी शर्मा (Actress Shubhi Sharma) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। फिल्म 2008 में आई थी।

शुभी शर्मा के पति का नाम – Shubhi Sharma Husband Name

शुभी शर्मा की अभी तक शादी नहीं हुई है। इसलिए शुभी शर्मा का पति (Husband) नहीं है और न ही कोई Boyfriend है। वो अपनी माता, भाई और बहन के साथ राजस्थान (Rajasthan) में ही रहती हैं। अभिनेत्री का पुश्तैनी घर को राजस्थान, जयपुर है लेकिन उन्होंने बिहार में भी अपना घर बनाया है।

जहां तक एजुकेशन का सवाल है तो अभिनेत्री शुभी शर्मा ने स्नातक तक की पढाई की है। लेकिन उन्होंने अपना करियर भोजपुरी सिनेमा में बनाया और एक्टिंग उनका मुख्य पेशा है। वो गाना भी गाती हैं और टीवी कार्यक्रमों में भी अपना पूरा योगदान देती हैं। शुभी शर्मा ने अपना फिल्मी करियर अपने जुनून और मेहनत के बल पर संवारा है।

Latest News

Kajal Raghwani Biography: काजल राघवानी ने मात्र इतने साल में बनाया था अपना फिल्म करियर
Kajal Raghwani Biography: काजल राघवानी ने मात्र इतने साल में बनाया था अपना फिल्म करियर
Kajal Raghwani Biography in Hindi: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय…
Shilpi Raj MMS कांड के बाद उनका यह गाना हुआ Super Popular, इस एक्टर के साथ मिला गाने का मौका
Shilpi Raj MMS कांड के बाद उनका यह गाना हुआ Super Popular, इस एक्टर के साथ मिला गाने का मौका
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में शिल्पी राज का एमएमएस वीडियो (Shilpi Raj MMS…
22