Monalisa Husband Name – मोनालिसा (अंतरा विश्वास) का पति कौन है?

Monalisa Husband Name
32

Monalisa Husband Name – भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की शादी हो चुकी है। मोनालिसा के पति का नाम विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) है। मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने भोजपुरी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल और हिन्दी फिल्मों में भी काम किया है।

मोनालिसा अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। बॉलीवुड फिल्मों में मोनालिसा ने कई आइटम सॉन्ग पर डांस किया है। मोनालिसा वैसे तो बंगाल की रहने वाली हैं लेकिन उन्होंने अपना करियर भोजपुरी फिल्मों में बनाया।

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Bhojpuri Actor Pawan Singh) के साथ मोनालिसा की जोड़ी खूब हिट हुई थी। इस जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता था। बाद में पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) के साथ बनी। मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी इतनी हिट थी कि सिनेमा घरों में उनकी फिल्में हमेशा हाउसफुल ही रहती थी।

मोनालिसा का असली नाम (Antra Vishwas) अंतरा विश्वास है। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1980 को कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता), पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता से ही पूरी की।

मोनालिसा के पति का नाम – Monalisa Husband Name

मोनालिसा की शादी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) के साथ हुई है। विक्रांत भी पेशे से एक्टर हैं। कहा जाता है कि बिग बॉस 10 के दौरान दोनों के बीच काफी नजदीकियां आ गयी थी। जिसके बादे मोनालिसा और विक्रांत सिंह ने शादी कर ली।

मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत का जन्म 29 सितंबर 1986 को हुआ था। मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह भी भोजपुरी फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘मेहरारू बिना रतिया कइसे कटी’ (Mehraru Bina Ratiya Kaise Kati) से की थी।

विक्रांत सिंह ने 2019 में एक हिंदी फिल्म भी की थी। फिल्म विद्या में उन्होंने अवतार सिंह का रोल प्ले किया था। यह फिल्म हिंदी भाषा में थी। मोनालिसा के पति विक्रांत ने मोनालिसा से जनवरी 2017 में शादी की थी।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
32