शादी के बाद निरहुआ को है सुहागरात की जल्दी! घबराई पत्नी ने किया यह काम

निरहुआ की सुहागरात गाना वीडियो
44

भोजपुरी फिल्म इंटस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की शादी अभी हाल में ही नेपाल में हुई! बकायदा इसका उन्होंने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। शादी के बाद फैंस द्वारा बधाईयों का तांता लग गया। खुद अभिनेता चिंटू ने भी दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे को शादी की बधाई दी। शादी के बाद अब निरहुआ की सुहागरात का वीडियो वायरल हो रहा है! यह वीडियो एक फिल्म के गाने का है।

अभी हाल ही में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने पति-पत्नी का रोल एक फिल्म में प्ले किया है। फिल्म की शूटिंग नेपाल में चल रही है। इसी क्रम में एक शादी का फोटो दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसके बाद लोगों ने दोनों को खूब बधाई दी। पढ़ें- आम्रपाली दुबे की शादी नेपाली रीति-रिवाज से हुई? शादी के बाद चिंटू पांडे ने दी बधाई

शादी के बाद निरहुआ को सुहागरात मनाने की जल्दी हो गई। लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। लिहाजा पत्नी ने कुछ ऐसा काम किया कि निरहुआ का यह हाल हो गया। हम बात कर रहे हैं निरहुआ के एक गाने की। इस गाने में निरहुआ के साथ भोजपुरी अभिनेत्री संचिता बनर्जी हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 (Nirahua Hindustani 2) का है। गाने के बाले हैं चुम्मा चिपकउआ (Chumma Chapkauwa)। फिल्म के गाने में निरहुआ की सुहागरात को दिखाया गया है कि कैसे उनकी पत्नी निरहुआ को चकमा दे देती हैं। गाना बड़ा ही मजेदार है।

फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के इस गाने को निरहुआ और संचिता बनर्जी (Sanchita Banerjee) पर फिल्माया गया है। गाने के बोल लिखे हैं Santosh Puri ने और संगीत दिया है Madhukar Anand ने। बता दें कि निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं। निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी है। मनसा देवी से निरहुआ ने भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर ली थी। दिनेश लाल यादव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मुंबई में रहते हैं। पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को चौथी कक्षा में ही हो गया था प्यार, अब इनके साथ बनाई जोड़ी

वहीं आम्रपाली दुबे की बात करें तो आम्रपाली दुबे की अभी शादी नहीं हुई है। निरहुआ के साथ वह फिल्मों में काम करती हैं और फिल्मों में ही पत्नी का किरदार निभाती है। ज्यादातर फिल्मों में आम्रपाली दुबे निरहुआ की पत्नी के किरदार में नजर आई हैं। शादी की बात पर आम्रपाली दुबे का कहना है कि जब भी उन्हें कोई अच्छा लड़का मिल जाएगा तो वह शादी कर लेंगीं। दिनेश लाल यादव को लेकर अमरपाली दुबे ने कहा कि वह और दिनेश सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
44