भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को चौथी कक्षा में ही हो गया था प्यार, अब इनके साथ बनाई जोड़ी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों को काफी पसंद है। आम्रपाली दुबे जिस फिल्म या गाने में दिख जाएं, उस फिल्म के हिट होने की गारंटी मानी जाती हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन बता दें कि भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली दुबे को चौथी कक्षा में ही प्यार हो गया था। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को गोरखपुर में हुआ था। भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी के साथ उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की। यह फिल्म 2014 में आई थी और इसी फिल्म से आम्रपाली दुबे ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव मुख्य भूमिका में थे। अभी हाल ही में दोनों ने एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू की है जिसमें उन्होंने पति पत्नी का किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें – आम्रपाली दुबे की शादी नेपाली रीति-रिवाज से हुई? शादी के बाद चिंटू पांडे ने दी बधाई

भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली दुबे टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से ही की थी। बाद में निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म के साथ उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाने वाली आम्रपाली दुबे की पढ़ाई लिखाई मुंबई में हुई। इस दौरान आम्रपाली दुबे को एक लड़के से प्यार हो गया। स्कूल के दौरान उनका यह प्यार एकतरफा था। आम्रपाली दुबे ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि पहले ही दिन से वह उस लड़की को पसंद करने लगी थी।

इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने यह भी खुलासा किया कि उस लड़के से शादी करना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जिस वक्त आम्रपाली दुबे को उस लड़के से प्यार हुआ था, उस वक्त अभिनेत्री चौथी कक्षा में पढ़ती थी। हालांकि बाद में आम्रपाली दुबे ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ गई और टीवी के रास्ते होते हुए फिल्मों में अपनी धाक जमाई। आज आम्रपाली दुबे सफलता की गारंटी मानी जाती हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन एक्ट्रेस हैं।

यह भी पढ़ें – Amrapali Dubey All Movie List – आम्रपाली दुबे की सभी फिल्मों की लिस्ट

बहुत ही कम समय में आम्रपाली दुबे ने इतनी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग हासिल की है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के 2.5 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। हिंदी भाषी राज्यों में भी आम्रपाली दुबे की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सोशल मीडिया की बात करें तो इंस्टाग्राम के बाद आम्रपाली दुबे सबसे ज्यादा एक्टिव फेसबुक पर रहती हैं। फेसबुक पर भी आम्रपाली दुबे के फॉलोअर्स मिलियंस में हैं। आम्रपाली दुबे का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लाने का श्रेय दिनेश लाल यादव को जाता है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे

अपनी पहली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी के बाद आम्रपाली दुबे ने कई फिल्में की। निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बम बम बोल रहा है काशी, राम लखन, निरहुआ रिक्शावाला, आशिक आवारा, पटना टू पाकिस्तान जैसी फिल्मों से लोकप्रियता मिली। भले ही आम्रपाली दुबे को चौथी कक्षा में प्यार हो गया था लेकिन यह प्यार परवान नहीं चढ़ सका और आम्रपाली दुबे अपने करियर में आगे बढ़ गईं। आज आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं और दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी जबरदस्त हिट है।

Leave a Comment