Akanksha Dubey Suicide Case: माँ का आरोप, समर सिंह कर रहा था ब्लैकमेल, बनाए शारीरिक संबंध

Akanksha Dubey Suicide Case
41

Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद लगातार एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से लगातार उनके ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह पर आरोप लगते रहे हैं। अब आकांक्षा दुबे की माँ मधु दुबे ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 10 दिन हो गए हैं लेकिन पुलिस अभी तक समर सिंह को पकड़ नहीं पाई है।

Akanksha Dubey Suicide Case में अब उनकी मां मधु दुबे ने आरोप लगाया है कि भोजपुरी सिंगर समर सिंह ने आकांक्षा दुबे को झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। उसके बाद से ही लगातार समर सिंह आकांक्षा दुबे को ब्लैकमेल कर रहा था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में समर सिंह और उनका भाई संजय सिंह के मिले होने का आरोप है।

10 अप्रैल को होगी सुनवाई

Akanksha Dubey Suicide Case के मामले में मधु दुबे ने कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में मांग की है कि इस मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में की जाए। उनका कहना है कि पुलिस ने अभी इस मामले में बयान नहीं लिया है। जिसके बाद कोर्ट ने सारनाथ थाने से स्टेटस रिपोर्ट तलब किया है। बता दें कि आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

मां ने लगाया समर सिंह पर गंभीर आरोप

आकांक्षा दुबे की माने समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनका कहना है कि उनकी बेटी की मुलाकात समर सिंह के साथ 3 साल पहले हुई थी। समर सिंह ने आकांक्षा दुबे को झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। समर सिंह के पास आकांक्षा दुबे का आपत्तिजनक वीडियो है जिसे लेकर वह ब्लैकमेल करता रहता था।

मधु दुबे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समर सिंह उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। समर सिंह नहीं चाहता था कि उनकी बेटी किसी दूसरे एक्टर के साथ काम करे। 21 मार्च को इसी बात को लेकर उसने हत्या करने की धमकी दी थी। मधु दुबे का कहना है कि समर सिंह उनकी बेटी के साथ मारपीट करने के साथ-साथ उसका सारा पैसा भी ले लेता था।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
41