Akanksha Suicide News: इस भोजपुरी एक्टर ने खोली पोल, लगाया इतना बड़ा आरोप

Akanksha Suicide News
41

Akanksha Suicide News: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद लगातार एक के बाद एक खुलासे होते जा रहे हैं। इस मामले में अब भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने नया खुलासा किया है। यश कुमार ने भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर बरसते हुए कहा है कि यहां पर दिखाने के लिए लड़की को 6 महीने के लिए गर्लफ्रेंड बनाओ फिर यूज़ करो और छोड़ दो।

बता दें कि आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ में एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री सदमे में है। आकांक्षा की मां ने भी मौत पर सवाल उठाए हैं और भोजपुरी एक्टर समर सिंह पर इस मामले में गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे काफी लंबे समय से रह रही थी।

Akanksha Suicide News

आकांक्षा की मां ने कहा है कि समर सिंह उनकी बेटी को 3 साल से प्रताड़ित कर रहा था। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। दूसरी तरफ भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने आकांक्षा दुबे की मौत पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने इंडस्ट्री की भी पोल खोलकर रख दी है।

बता दें कि यश कुमार की प्रोड्यूस की हुई फिल्म से ही आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। यश कुमार ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री का चलन ऐसा है कि यहां दूसरे को जलाने के लिए किसी एक्ट्रेस को गर्लफ्रेंड बना लिया जाता है और यूज करने के बाद छोड़ दिया जाता है।

यह भी पढ़ें…

यश कुमार ने यह बातें कही

आकांक्षा दुबे की मौत से दुखी यश कुमार ने आगे कहा कि आकांक्षा, जो कुछ भी तुम्हारे साथ हुआ है, जो कुछ भी तुमने किया है वह बहुत गलत किया बेटा। इस तरीके से टूटना नहीं चाहिए था बच्चे। मुझे याद है जब एक निर्माता के तौर पर मैंने पहले फिल्म कसम पैदा करने वाले की 2 बनाई थी तो उसकी हीरोइन तुम्हें ली थी। तुम्हारी भी वह पहली फिल्म थी बेटा।

Akanksha Suicide News

एक्टर यश कुमार आगे लिखते हैं – इतनी लगन तुम में थी जो बहुत कम एक्ट्रेस में दिखता है। मेरे साथ तुमने फिल्म मिट्टी की। जो अभी रिलीज तो नहीं हुई है। 2 महीने पहले तुम मुझसे मिलने सेट पर आई थी। मुझे बोली कि सर मुझे काम चाहिए, एल्बम इंडस्ट्री से परेशान हो गई हूं। मुझे काम दीजिए। मैंने तुमसे कहा था कि ज्यादा तो नहीं लेकिन मैं तुमसे वादा करता हूं कि तीन चार फिल्में साल में दिलवाऊंगा।

अब यह क्या देख रहा हूं कि तुम हमारे बीच में नहीं हो। ऐसी क्या तकलीफ हो जाती है यार। तुम सिर्फ अकेले नहीं परेशान थी बेटा। तकलीफें तो बहुत सारी आती हैं। बहुत सारे लोग तकलीफ देते हैं लेकिन उस वजह से खुद को खत्म कर लेना सही नहीं है।

लोग जानबूझकर परेशान करते हैं

Akanksha Suicide News: यश कुमार ने आगे कहा है कि मुझे पता है कि तुम परेशान हो। मैं भी बहुत परेशान होता हूं जब इंडस्ट्री में कुछ लोग कहते हैं कि हम सब मिलजुल कर काम करते हैं लेकिन कोई मिलकर नहीं रहता है। सच तो यह है कि हम सिर्फ अपना देखते हैं दूसरों का देखते ही नहीं हैं। सीने में बहुत जख्म लेकर चलता हूं। खोलना चाहूं तो बड़े-बड़े नंगे हो जाएंगे।

जब बड़े-बड़े एक्टर मेरा रोल कटवा देते थे। मुझे फिल्म से इसलिए निकाल दिया जाता था क्योंकि मैं सिंगर नहीं था। कहा जाता था कि यह एक्टर हम पर एक्टिंग में भारी पड़ जाएगा। लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी मैंने। आज खुद के दम पर खरा हूं।

यह भी पढ़ें…

लड़कियों को यूज करके छोड़ देते हैं

Akanksha Suicide News : यश कुमार ने आगे कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों थोड़ा शर्म करो। लड़कियां इस्तेमाल के लिए नहीं होतीं, सपोर्ट के लिए होती हैं। कभी दूसरे एक्टर से दुश्मनी निकालने के लिए लड़की को गर्लफ्रेंड बना लेते हैं। 6 महीने घूमाओ फिराओ, मन भर गया तो उसे छोड़ दो। क्योंकि वो दूसरे घर की लड़की है। ना जाने कितनी लड़कियां डिप्रेशन से गुजरती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसी कोई लड़की नहीं है जो मेरे बारे में गलत कह दे।

Latest News

Kajal Raghwani Biography: काजल राघवानी ने मात्र इतने साल में बनाया था अपना फिल्म करियर
Kajal Raghwani Biography: काजल राघवानी ने मात्र इतने साल में बनाया था अपना फिल्म करियर
Kajal Raghwani Biography in Hindi: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय…
Shilpi Raj MMS कांड के बाद उनका यह गाना हुआ Super Popular, इस एक्टर के साथ मिला गाने का मौका
Shilpi Raj MMS कांड के बाद उनका यह गाना हुआ Super Popular, इस एक्टर के साथ मिला गाने का मौका
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में शिल्पी राज का एमएमएस वीडियो (Shilpi Raj MMS…
41