Akshara Singh Biography Hindi – भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जीवनी

Akshara Singh Biography
5

Bhojpuri Actress Akshara Singh Biography: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा जगत में आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव जैसे लोकप्रिय अभिनेता के साथ काम किया। खुद अक्षरा सिंह भी आज के समय में भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उनके लाखों फैन है जो अक्षरा की फिल्मों का इंतजार करते हैं।

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म जगत में बहुत ही लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। अक्षरा सिंह का जन्म मुंबई महानगर में हुआ। भोजपुरी फिल्मों के अलावा, उन्होंने हिंदी टेलीविजन उद्योग में भी काम किया है, लेकिन उन्हें भोजपुरी सिनेमा की तरह प्रसिद्धि नहीं मिल सकी। अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म “सत्यमेव जयते” से की जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। अक्षरा ने अबतक 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

Akshara Singh Biography – Quick info

  • पूरा नाम – अक्षरा सिंह
  • जन्मदिन – 30 अगस्त 1993
  • जन्मस्थान – मुंबई, महाराष्ट्र
  • आयु (Age) – 28 वर्ष (2021 के अनुसार)
  • पैतृक घर – पटना, बिहार
  • माता का नाम – नीलिमा सिंह
  • पिता का नाम – बिपिन इंद्रजीत सिंह
  • मातृ भाषा – हिंदी
  • वैवाहिक स्थिति – अविवाहित
  • पेशा (व्यवसाय) – मॉडलिंग, अभिनय और गायन
Akshara Singh Biography
Bhojpuri Actress Akshara Singh Photo

Akshara Singh Biography Hindi: Personal Life (व्यक्तिगत जीवन)

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ, लेकिन वह मूल रूप से पटना की रहने वाली हैं। पटना बिहार का एक जिला है। अक्षरा सिंह के पिता का नाम बिपिन इंद्रजीत सिंह है जो कि एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। अक्षरा सिंह की माँ नीलिमा सिंह को कौन नहीं जानता। नीलिमा सिंह भोजुपरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल में भी दिखाई देती हैं। नीलिमा सिंह एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।

पिता बिपिन इंद्रजीत सिंह और माँ नीलिमा सिंह की वजह से भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) को अभिनय कौशल का गुर घर में ही सीखने को मिल गया। अक्षरा को बचपन से ही अभिनय का शौक है। उसने बचपन से थिएटर में अभिनय का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। 16 साल की उम्र तक, वह नृत्य और अभिनय में कुशल हो गई थीं।

Akshara Singh Biography Hindi: Career Life (व्यवसायिक जीवन)

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। यह फिल्म 2010 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म सत्यमेव जयते में अक्षरा सिंह अभिनेता रवि किशन के अपोजिट थीं। इस फिल्म के बाद अक्षरा सिंह ने “सौगंध गंगा मैया की” में काम किया जो कि एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म से अक्षरा को काफी प्रशंसा मिली।

2013 में अक्षरा सिंह ने 3 फ़िल्मों, दलेर ’, हम हैं बांके बिहारी’, बलमा- बिहार वाला में काम किया। अक्षरा सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर आज भोजपुरी सिनेमा जगत में अपना अलग मुकाम बनाया है। अक्षरा सिंह की खबूसूरती के लाखों फैन हैं। बाद में अक्षरा सिंह दर्जनों भोजपुरी फिल्मों में काम किया जिसमें पवन राजा, त्रिदेव, दिलवाला, धड़कन, सत्या इत्यादि प्रमुख फिल्में हैं।

अक्षरा आज भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोनालिसा, सम्भावना सेठ और आम्रपाली दुबे के बाद, अक्षरा सिंह एक ऐसा नाम है जिसने भोजपुरी फिल्म उद्योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। अक्षरा सिंह अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक गायिका भी हैं। उनके गाये हुए गीत काफी लोकप्रिय होते हैं। फिल्मों में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। अक्षरा एक फिल्म के लिए 5 से 8 लाख रुपए लेती हैं।

Bhojpuri Actress Akshara Singh Photo
Bhojpuri Actress Akshara Singh Photo

Television Career (टेलीविजन करियर)

भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा, अक्षरा सिंह ने 2015 में टीवी की दुनिया में कदम रखा। वह ZeeTV चैनल पर “काला टीका” शो में दिखाई दीं। इस शो में उनकी सुंदरता और भूमिका को सराहा गया। उसके बाद वह सोनी चैनल के शो “सूर्यपुत्र कर्ण” में भी दिखाई दीं। अक्षरा ने टेलीविजन शो “सेवा वाली बहू” में गुलकंद अयोध्या प्रसाद की भूमिका निभाई। लेकिन हिंदी टीवी की दुनिया में उन्हें वैसी शोहरत कभी नहीं मिली, जैसी भोजपुरी सिनेमा में मिली।

Akshara Singh on Social Media

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के लाखों फॉलोअर्स हैं। अक्षरा सिंह फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। इसके अलावा वह टिकटॉक और स्नैपचैट पर भी काफी सक्रिय हैं। सभी सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोवर्स हैं। अक्षरा सिंह के नाम पर कई फैन पेज भी हैं जो काफी लोकप्रिय हैं।

Akshara Singh Biography Net worth (फिल्म और संपत्ति)

अक्षरा सिंह एक फिल्म में काम करने का कम से कम 5 से 6 लाख रुपए लेती हैं। उनकी कुल संपत्ति 50 से 60 करोड़ है। अक्षरा सिंह की फिल्मों के बारे में अधिक जानें – Akshara Singh Film List

Akshara Singh Biography: अक्षरा सिंह ने अपने जीवन में संघर्ष के बाद भोजपुरी फिल्मों में अपना मुकाम बनाने में सफल हुई हैं। अक्षरा ने ज्यादातर फिल्में पवन सिंह के साथ की हैं। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच कुछ पर्सनल विवाद के बाद दोनों ने एक साथ फिल्में करना बंद कर दिया है।

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
5