अक्षरा सिंह वीडियो – करी ना बलम जी मनमानी ने उड़ाया गर्दा! देखें Video

अक्षरा सिंह वीडियो गाना
23

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के कई गानें (Songs) इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचाए हुए हैं। उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ इन दिनों भोजपुरी फैन्स के बीच धूम मचाए हुए हैं। इस वीडियो (Bhojpuri Videos) में अक्षरा सिंह का शानदार डांस (Akshara Singh Dance) देखने को मिल रहा है।

वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस गाने को खूद देखा जा रहा है। गाने में अक्षरा सिंह के साथ राकेश मिश्रा भी है। करी ना बलम जी मनमानी गाने को अक्षरा सिंह ने अपने आवाज में गाया है। इसके साथ-साथ गाने में अभिनय भी अक्षरा सिंह ने ही किया है। गाने में उनके साथ हैं राकेश मिश्रा। राकेश मिश्रा एक सिंगर और अभिनेता हैं।

अक्षरा सिंह के इस गाने का 19 लाख हो चुके हैं व्यूज

अभिनेत्री अक्षरा सिंह के इस गाने को अभी तक 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करने के बाद यहां तक पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैन्स हैं जो उनकी फिल्मों और गानों के इंतजार में रहते हैं।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के कई टॉप स्टार के साथ काम किया है। उन्होंने अपने करियर में दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह के साथ काम किया है। पवन सिंह के साथ अक्षरा की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। हालांकि अब दोनों एक-दूसरे के साथ फिल्में नहीं करते हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच निजी विवाद है। करी ना बलम जी मनमानी गाने के बारे में अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना सबकी जिंदगी से प्रेरित है। आप भी जब गाने को सुनेंगे तो मजा आएगा। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सुप्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री निलिमा सिंह की बेटी हैं। निलिमा सिंह ने हाल ही में एक टीवी सीरियल ‘निमकी मुखिया’ में अभिनय किया था। निलिमा सिंह के किरदार को इसमें खूब पसंद किया गया था।

करी ना बलम जी मनमानी वीडियो सॉन्ग – स्वर अक्षरा सिंह

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
23