खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के इस गाने ने मचाया गर्दा, मिले लाखों व्यूज

Khesari lal yadav song
20

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी दुनिया का जाना पहचाना नाम है। दोनों ही कलाकारों ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ अक्षरा सिंह के बाद बनी। पहले खेसारी लाल अक्षरा सिंह के साथ फिल्में करते थे।

खेसारी लाल और अक्षरा सिंह ने अपने भोजपुरी फिल्मी करियर में दर्शकों को कई हिट फिल्में दी हैं। खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का एक गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। इस रोमांटिक गाने के बोल हैं – सुना ए राजा जी सुहाग वाली रतिया। गाने में अक्षरा का बोल्ड सीन दिखाई दे रहा है।

भोजपुरी के इस गाने (Khesari lal yadav bhojpuri song) में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की कैमिस्ट्री लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 3 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 18 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना फिल्म ए बलमा बिहारवाला का है। गाने के बोल हैं- सुना ए राजा जी। गीत लिखा है ममता रावत और छोटे बाबा ने। इस गाने को वेब म्यूजिक हिट्स पर रिलीज किया गया था। इस गाने को म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने।

बता दें कि खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म जगत (Bhojpuri Cinema) में अपना करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि आज उसकी सफलता के पीछे उनकी पत्नी का हाथ है। एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने बताया कि दिल्ली के ओखला विहार में वह और उनकी पत्नी चंदा यादव लिट्टी चोखा बेचा करते थे।

खेसारी लाल यादव को Bhojpuri Cinema Industry में पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। 2012 में आई उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्म जगत का स्टार बना दिया था।

खेसारी गायकी के साथ-साथ एक्टिंग भी करते हैं। वे अपनी गायकी और ठेठ देहाती भाषा के लिए जाने जाते हैं। अपने गानों में वे इसी ठेठ भाषा का इस्तेमाल करते हैं। खेसारी लाल यादव एक्टर, गायक और नृतक भी हैं।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
20