Jyoti Singh News: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह और अक्षरा सिंह को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पवन सिंह पर आरोप भी लगाया है। बता दें कि ज्योति सिंह की शादी पवन सिंह से अरेंज मैरेज हुई है। उन्होंने ने कहा कि शादी का प्रपोजल पवन सिंह की तरफ से ही आया है।
पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिलेशन
बता दें कि ज्योति सिंह (Jyoti Singh) पवन सिंह की दूसरी पत्नी है। पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी। नीलम सिंह पवन सिंह के बड़े भाई की साली थी। हालांकि मुंबई स्थित फ्लैट में नीलम सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी आत्महत्या के कारणों का आज तक पता नहीं चला है।
नीलम सिंह के जाने के बाद पवन सिंह काफी समय तक मीडिया से दूर रहे थे। उसके पास पवन सिंह की शादी ज्योति सिंह से हुई। पवन सिंह और ज्योति सिंह के बच्चे भी हुए। पवन सिंह को अभी ज्योति सिंह से एक बेटी है। हालांकि शादी के बाद ज्योति सिंह ने बताया कि करीब 1 महीने तक पवन सिंह घर से दूर रहे थे।
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी कुछ वर्षों तक अच्छा चला। हालांकि बाद में धीरे-धीरे दोनों के संबंधों में दरार आने की खबरें आने लगी। अभी पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक के मामले कोर्ट में चल रहे हैं। ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह एक कलाकार के रूप में उन्हें पसंद है लेकिन एक पति के रूप में उन्हें पसंद नहीं करती हैं।
अक्षरा सिंह को लेकर किया खुलासा
एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान ज्योति सिंह ने अक्षरा सिंह को लेकर ही खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पवन सिंह को फोन किया तो उनका फोन अक्षरा सिंह ने उठाया। अक्षरा सिंह ने फोन पर उनसे कहा कि उनकी शादी पवन सिंह से जबरदस्ती हुई है। ज्योति सिंह ने यह भी कहा कि शादी के वक्त अक्षरा सिंह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी।
ज्योति सिंह ने कहा कि इस बात की रिकॉर्डिंग उनके पास है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच विवाद की खबरें जरूर आई थी। विवाद में अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह पर आरोप लगाया था।
ज्योति सिंह को पवन सिंह पसंद नहीं
बातचीत के दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि उन्हें पवन सिंह व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं हैं। इसके साथ ही ज्योति सिंह ने यह भी कहा कि उनकी शादी पवन सिंह के साथ 20 दिनों के अंदर हुई थी। यह शादी अरेंज मैरिज थी और पापा की मर्जी से हुई थी। उन्होंने कहा की शादी का प्रपोजल भी पवन सिंह के तरफ से ही आया था। पूरा वीडियो देखें – ज्योति ने अक्षरा सिंह पर किया बड़ा खुलासा