भोजपुरी एक्टर कल्लू ने इस लड़की से कर ली शादी, कई अभिनेत्रियों का दिल टूटा

भोजपुरी एक्टर कल्लू की शादी
18

भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू किसी पहचान के मोहताज नहीं है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के वह जाने-माने अभिनेता हैं। अरविंद अकेला कल्लू का एक वेडिंग फंक्शन का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू दिनेश लाल यादव निरहुआ के पैर छू रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कल्लू की शादी का है। भोजपुरी एक्टर कल्लू ने अपनी मंगेतर के साथ शादी कर ली है।

बता दें कि हाल के दिनों में बॉलीवुड में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी के चर्चे खूब हो रहे थे। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है वह भोजपुरी सिनेमा से है। भोजपुरी एक्टर कल्लू ने अपनी मंगेतर से 26 जनवरी को शादी कर ली। कल्लू की शादी के फंक्शन में सिर्फ गिने-चुने मेहमान ही नजर आए। अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी शादी के बाद ना जाने कितनी है अभिनेत्रियों का दिल तोड़ दिया है।

भोजपुरी एक्टर कल्लू ने अपनी मंगेतर शिवानी पांडे के साथ जीवन भर का साथ निभाने का वादा किया है। कल्लू की वेडिंग फंक्शन में दिनेश लाल यादव निरहुआ भी नजर आए। वेडिंग फंक्शन में दिख रहा है कि कल्लू निरहुआ के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। युवा दिलों पर राज करने वाले कल्लू ने 26 जनवरी 2023 को बनारस में अपनी मंगेतर शिवानी पांडे के साथ सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्टर कल्लू की शादी का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है।

कल्लू की वेडिंग फंक्शन में आम्रपाली दुबे भी मौजूद रहती हैं। बता दें कि दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी हैं। कल्लू की शादी के बाद अब उनका वेडिंग रिसेप्शन 28 जनवरी को होगा। कल्लू की शादी में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, समर सिंह, रक्षा गुप्ता और आकांक्षा दुबे जैसे कलाकार भी पहुंचे। भोजपुरी स्टार्स के साथ साथ कल्लू के चाहने वाले भी उनको शादी की बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कल्लू को शादी की बधाई दी जा रही है।

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
18