Khesari Lal Yadav Ke Gane: ‘Paani Paani’ गाने का भोजपुरी वर्जन हुआ हिट! देखें

Khesari Lal Yadav Ke Gane
12

Khesari Lal Yadav Ke Gane: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में अक्षरा सिंह का जलवा इस कदर बरकरार है कि उसका नजारा आप खुद इस गाने में देख सकते हैं। भोजपुरी सिनेमा में अक्सर नए-नए गानों की धूम देखने को मिलती है। हाल के दिनों में भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में कई बॉलीवुड गानों का भोजपुरी वर्जन काफी हिट हुआ है। इस बार बादशाह के ‘Paani Paani’ का भोजपुरी वर्जन दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

बादशाह के पानी-पानी गाने (Pani Pani Bhojpuri Song) में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी नजर आ रही है। ‘Paani Paani’ सॉन्ग के भोजपुरी वर्जन में भोजपुरी दर्शकों को काफी लंबे इंतजार के बाद इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ी देखने को मिल रही है। इस जोड़ी ने स्क्रीन पर अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों को घायल कर दिया है। बता दें कि Khesari Lal Yadav Ke Gane का इंतजार लोगों के बड़े ही शिद्दत से होती है।

बॉलीवुड रैपर बादशाह का हिट सॉन्ग Pani Pani Bhojpuri Version

बॉलीवुड रैपर बादशाह का इस साल का हिट गाना ‘पानी पानी’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया जा चुका है। इस गाने के लॉन्च के मौके पर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा, गायिका ऋणी चंद्रा मौजूद थे। बता दें कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी शुरुआती भोजपुरी फिल्मों में खेसारी लाल यादव के साथ ही नजर आती थीं। अब फिर से यह जोड़ी दर्शकों के बीच है।

‘पानी पानी’ गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह गाना महज कुछ ही घंटों में 2,907,789 बार देखा जा चुका है। गाने में खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के साथ अपने ट्रेडमार्क स्वैग के साथ बादशाह भी भोजपुरी रैप करते नजर आ रहे हैं। पानी-पानी के भोजपुरी गाने की फीमेल सिंगर रिनी चंद्रा हैं।

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव भोजपुरी के उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को इस मुकाम तक पहुंचाया है। मनोज तिवारी, रवि किशन ने अपने समय में भोजपुरी सिनेमा की इस इंडस्ट्री में जान डालने का काम किया था। ससुरा बड़ा पैसा वाला फिल्म काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता से राजनेता बने मनोज तिवारी थे।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
12