आम्रपाली और निरहुआ से जुड़े सवाल जो आप जानना चाहते हैं

आम्रपाली और निरहुआ की फिल्में
7

भोजपुरी स्टार (Bhojpuri Star) दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के नाम से तो हर कोई परिचित है। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Bhojpuri Actress Amrapali Dubey) को भी आप लोग जानते ही होंगे। दिनेश लाल यादव को निरहुआ (Nirahua) के नाम से भी लोग जानते हैं। यू कहें कि निरहुआ (Nirahua) के नाम से ही दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में जाने जाते हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी कहलाती है।

आम्रपाली और निरहुआ ने एक साथ कई फिल्में की हैं। दोनों की फिल्मों को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली (Nirahua and Amrapali) ने कई पारिवारिक फिल्में भी की हैं। उनकी कुछ चुनिंदा पारिवारिक फिल्मों को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में खूब प्रशंसा मिली। भोजपुरी दर्शकों द्वारा निरहुआ और आम्रपाली की पारिवारिक फिल्मों को खूब देखा जाता है। आइए जानते हैं निरहुआ और आम्रपाली (Nirahua and Amrapali) से जुड़े कुछ सवाल जो आपके मन अक्सर उठते रहते हैं।

निरहुआ की पत्नी कौन है?

दिनेश लाल यादव निरहुआ की पत्नी (Nirahua Wife) मनसा देवी (Mansha Devi) है। निरहुआ ने अपनी पत्नी मनसा देवी (Mansha Devi) से वर्ष 2000 में शादी की थी। आम्रपाली दुबे निरहुआ की पत्नी नहीं हैं। दोनों एक साथ फिल्मों में काम करते हैं। आम्रपाली दुबे फिल्मों में निरहुआ की पत्नी का रोल करती हैं।निरहुआ की पत्नी कौन है?

आम्रपाली दुबे के पति कौन हैं?

आम्रपाली दुबे ने खुद कहा है कि वो फिलहाल अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। आम्रपाली दुबे की अभी शादी नहीं हुई है। आम्रपाली ने कहा है कि जब भी कोई लड़का उनको पसंद आ जाएगा, वो सबको बता देंगी। दिनेश लाल यादव आम्रपाली दुबे के पति नहीं हैं।

आम्रपाली का असली नाम क्या है?

आम्रपाली का असली नाम आम्रपाली दुबे है। वह एक फिल्म कलाकार हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अभिनेत्री हैं। भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है।

आम्रपाली का जन्म कब और कहां हुआ था?

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। वो फिलहाल मुंबई में रहती हैं और भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं।

निरहुआ आम्रपाली की शादी कब हुई थी?

निरहुआ की पत्नी आम्रपाली दुबे नहीं हैं। निरहुआ की पत्नी का नाम मंशा देवी है। मंशा देवी से निरहुआ ने साल 2000 में शादी की थी। आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ सिर्फ फिल्मों में काम करती हैं।

निरहुआ और आम्रपाली का क्या संबंध है?

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी एक हिट जोड़ी है। आम्रपाली और निरहुआ की फिल्मों को उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक साथ भोजपुरी फिल्मों में काम करते हैं।निरहुआ और आम्रपाली का क्या संबंध है?

अमरपाली कौन सी जाति की है?

आम्रपाली दुबे हिंदू धर्म को मानती हैं। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है। उनका पैतृक राज्य उत्तर प्रदेश है और वो गोरखपुर की रहने वाली हैं। उनका स्टार साइन (राशि) मकर राशि है।

आम्रपाली की कुल संपत्ति कितनी है?

विकिपीडिया, फोर्ब्स, आईएमडीबी और विभिन्न ऑनलाइन संसाधनों के अनुसार, प्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की कुल संपत्ति 32 साल की उम्र में 47 मिलियन डॉलर थी।

आम्रपाली दुबे कहाँ की है?

आम्रपाली दुबे गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की मूल रूप से रहने वाली हैं। मुंबई के भवन कॉलेज से आम्रपाली दुबे ने पढ़ाई की है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे काम करती हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों में वो निरहुआ के साथ नजर आती हैं।

निरहुआ के पास कितना पैसा है?

दिनेश लाल यादव की कुल संपत्ति 14 करोड़ रुपये के करीब है। दिनेश लाल यादव को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ के नाम से जाना जाता है। उनकी ज्यादातर फिल्में आम्रपाली दुबे के साथ आती हैं।

आम्रपाली की सबसे पहली फिल्म कौन सी है?

आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत निरहुआ के साथ की थी। 2014 की भोजपुरी फिल्म, ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से आम्रपाली ने डेब्यू किया और रातों रात भोजपुरी की स्टार बन गईं।

निरहुआ कौन सा जाति है?

दिनेश लाल यादव निरहुआ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टंडवा गांव के रहने वाले हैं। उनकी राशि कुंभ राशि है और राष्ट्रीयता भारतीय है। वो हिंदू धर्म को मानते हैं। निरहुआ की उम्र 42 वर्ष है। उनका जन्म 2 फरवरी 1979 को टंडवा, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

दोस्तों, तो यह थी निरहुआ और आम्रपाली दुबे से जुड़े कुछ सवाल जो आपके मन में चलता रहता है। आशा है कि आपको आपके सवालों का जवाब मिल गया होगा। भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी अपडेट के लिए बने रहें भोजपुरी स्टार वर्ल्ड के साथ और ताजा अपडेट के लिए हमें फॉलो अवश्य करें।

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
7