Pawan Singh Holi Song – भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक के बाद एक होली सॉन्ग (Holi Song) रिलीज हो रहा है। होली के मौसम में एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) के होली सॉन्ग्स की धूम मची हुई है। हर जगह पवन सिंह का होली गीत (Pawan Singh Holi Song) ही सुनने को मिल रहा है। उनके होली सॉन्ग को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
Trending Bhojpuri News


पवन सिंह का होली पर रिलीज हुआ सॉन्ग इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। उनका नया होली गीत ‘लहे लहे रंगब सलवरवा (Lahe Lahe Rangab Salwarwa)’ इन दिनों यूट्यूब पर सुपरहिट हो चुका है। इस होली गीत को मात्र 24 घंटे में 24 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
पवन सिंह का हिट भोजपुरी होली सॉन्ग ‘लहे लहे रंगब सलवरवा’
पवन सिंह के इस होली सॉन्ग को पवन सिंह और आरोही भारद्वाज (Aarohi Bhardwaj) ने मिलकर गाया है। गाने में पवन सिंह का साथ दे रही हैं डिंपल सिंह। डिंपल सिंह (Dimpal Singh) खुद एक गायिका और अभिनेत्री हैं। उनके कई भोजपुरी गीत काफी हिट हुए हैं। यूट्यूब पर उनका खुद ऑफिशियल चैनल भी है।
‘लहे लहे रंगब सलवरवा’ में पवन सिंह (Pawan Singh) और डिंपल सिंह (Dimpal Singh) की जोड़ी शानदार लग रही है। इस गाने को लिखा है अरुण बिहारी (Arun Bihari) ने और संगीत दिया है छोटे बाबा ने। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह गाना छाया हुआ है।
हाल ही में पवन सिंह का एक और होली का गाना भी सुपरहिट हुआ था। अभी भी वह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ नीलम गिरि हैं। गाने का बोल हैं ‘लस लस करेला लहंगवा‘। यह होली गीत नीलम गिरि (Neelam Giri) का पहला हिट गाना है।
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं। उन्होंने खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, रवि किशन, मनोज तिवारी जैसे भोजपुरी कलाकारों के समक्ष अपने अभिनय के बल पर अपनी पहचान बनाई है। पवन सिंह एक गाना ‘जब लगाबेलू तू लिपिस्टिक’ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हुआ है। आज भी यह गाना लोगों की जुवां पर है।
Latest News














