Pawan Singh Video Song – पवन सिंह की पत्नी को हुआ शक, फोन पर लगा दी डांट

Pawan Singh Video Song
46

Pawan Singh Video Song – भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह (Bhojpuri Star Pawan Singh) का कोई न कोई भोजपुरी गाना लोकप्रिय होता रहता है। पवन सिंह की आवाज में गाए हुए भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि अभिनेता पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) में आने से पहले एक सिंगर के तौर पर जाने जाते थे।

पवन सिंह का एक भोजपुरी गाना (Pawan Singh Video Song) ‘तू लगाबेलु जब लिपिस्टिक, हिले ला आरा डिस्टिक’ काफी लोकप्रिय हुआ था। यह गाना आज भी देश-विदेश में सुना जाता है। कई शादी समारोह में यह गाना आपको जरूर बजता सुनाई दे देगा। तू लगाबेलु जब लिपिस्टिक गाना इतना हिट हुआ कि यह अब दूसरे देशों में भी सुना जाता है।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार पवन सिंह का अब एक और गाना (Pawan Singh Video Song) इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। यह गाना पवन सिंह के फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। गाने के बोल ‘दुगो रखले बानी’ है। इस गाने को गाया है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सुपरस्टार पवन सिंह और भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह ने।

पवन सिंह का यह गाना (Pawan Singh Video Song) SRK Music Youtube Channel पर अपलोड किया गया है। दुगो रखले बानी गाने के गीत लिखे हैं प्रकाश बरोड़ ने और संगीत छोटे बाबा ने दिया है। इस गाने में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी उनसे नाराज हैं। पवन सिंह की पत्नी को इस बात का शक हो गया है कि उनके पति किसी और लड़की को भी डेट करते हैं।

दुगो रखले बानी गाने में इसी बात को लेकर पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच नोकझोक होती है। पवन सिंह गाने में अपनी सफाई देते दिख रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो सॉन्ग को अबतक लाखों लोगों ने देखा है। इस वीडियो में पवन सिंह के साथ तृषाकर मधु दिखाई दे रही हैं।

Superhit Bhojpuri Song -Dugo Rakhale Bani । Singer: Pawan Singh and Priyanka Singh

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
46