पावर स्टार पवन सिंह ने बॉलीवुड की लैला के साथ किया रोमांस, दर्शकों का टूटा सब्र…

पावर स्टार पवन सिंह
20

Pawan Singh Sunny Leone Song: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर तहलका मचा दिया। उन्होंने बॉलीवुड की लैला एक्ट्रेस सनी लियोन के साथ नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया जिसे एक ही दिन में 2 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा देखा गया। पवन सिंह का यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

बता दें कि पावर स्टार पवन सिंह अपनी गायकी के दम पर सिर्फ बिहार और भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उनके गाने विदेश में भी काफी पॉप्युलर हैं। पवन सिंह का गाना लॉलीपॉप लागेलू आज भी भारत सहित विदेशों में सुना जाता है। इस गाने के कारण ही पवन सिंह को लॉलीपॉप सिंगर के नाम से भी जाना जाता है।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पावर स्टार पवन सिंह एक बड़ा नाम है। भोजपुरी दुनिया में पवन सिंह ने कई हिट फ़िल्में और एल्बम में काम किया है। इसके अलावा उनके गाए हुए गाने काफी हिट होते हैं। अब वह भोजपुरी गानों के साथ-साथ हिंदी और भोजपुरी मिक्स गाने भी गा रहे हैं। इसी क्रम में अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने बॉलीवुड क्वीन सनी लियोन के साथ वीडियो रिलीज किया।

सनी लियोन और पावर स्टार पवन सिंह का गाना लैला रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। इस गाने को मात्र एक दिन में 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। इससे पवन सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सनी लियोन और पवन सिंह के इस गाने को डीआरजे रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है।

इस वीडियो सॉन्ग के बोल हैं… तेरी लाल चुनरिया… इस वीडियो में पवन सिंह और सनी लियोन की जबरदस्त केमिस्ट्री देखी जा सकती है। इसमें सनी का बॉलीवुड स्टाइल और पवन सिंह का भोजपुरिया स्वैग मिलकर एक नया रंग पेश करता है। इस गाने की धुन को लैला मैं लैला की तर्ज पर तैयार किया गया है।

दर्शक पवन सिंह और सनी लियोन की अदाओं पर फिदा हो गए हैं और लगातार वीडियो को देख रहे हैं। इंटरनेट पर यह गाना लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इसे अबतक 7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 5 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं।

Pawan Singh Sunny Leone Bhojpuri Song

बात दें कि तेरी लाल चुनरिया गाने में पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है और उनका साथ दिया है सिंगर ज्योतिका टांगरी ने। दोनों की आवाज को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का म्यूजिक दिया है जावेद मोहसिन ने और रश्मि विर्ग ने गीत लिखे हैं। 5 जनवरी 2024 को पवन सिंह 38 साल के हो गए हैं। उनका जन्म बिहार के आरा जिले में हुआ था। उन्होंने बतौर सिंगर अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी।

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
20