Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: गाने में दिखी कल्लू और रक्षा गुप्ता की रोमांटिक कैमिस्ट्री, यूट्यूब पर मचा धमाल

भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर अपने नए गाने से सुर्खियों में हैं। इस बार वो एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता के साथ रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं।
Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song
11

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर अपने नए गाने से दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं। 7 अगस्त को उनका नया गाना ‘पगली जान दे दी का’ RVF म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। रिलीज के कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज मिल चुके हैं और फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

रक्षा गुप्ता के साथ रोमांटिक सीन

इस गाने में कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है। वीडियो में रोमांस और मस्ती का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है। दर्शकों को कल्लू और रक्षा की जोड़ी खूब भा रही है।

‘पगली जान दे दी का’ को अरविंद अकेला कल्लू और काजल राज ने मिलकर गाया है। गाने के बोल लिखे हैं दुर्गेश भट्ट ने और म्यूजिक दिया है साजन मिश्रा ने। इसका डायरेक्शन प्रवीन एस ने किया है और प्रोड्यूसर हैं सिद्धार्थ मिश्रा।

गाने के रिलीज से पहले इसका टीजर प्रोड्यूसर प्रशांत निशांत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। फैंस को तभी से गाने का बेसब्री से इंतजार था। रिलीज के साथ ही इसे फैंस का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

कल्लू का सावन में जलवा

सावन के मौके पर अरविंद अकेला ने कई भोले भंडारी पर गाने गाए, जिन्हें शिवभक्तों का खास प्यार मिला। अब रोमांटिक गाने के जरिए उन्होंने फैंस को एक नया तोहफा दिया है।

इससे पहले कल्लू का गाना तोहार कातिल बा फिगर रिलीज हुआ था। इस गाने को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उसमें भी कल्लू का डांस और अंदाज फैंस को खूब भाया था।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
11