Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। इंडस्ट्री की चर्चित और खूबसूरत एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन को बेहद करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया। उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं।
लाल-सुनहरे लहंगे में यामिनी ने लूटी महफिल
शादी की वायरल तस्वीरों में यामिनी सिंह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है। उसमें वो किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। दूल्हे ने सफेद शेरवानी पहना है। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे इतने खुश नजर आ रहे हैं कि देखने वाले भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।
जैसे ही यामिनी सिंह की शादी की खबर सोशल मीडिया पर फैली, बधाइयों का तांता लग गया। फैन्स ने कमेंट बॉक्स में प्यार और दुआओं की बौछार कर दी। भोजपुरी एक्ट्रेस श्रृष्टि पाठक ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए यामिनी सिंह को बधाई दी और शादी में न आ पाने का अफसोस जताया। उन्होंने लिखा कि उनकी दुआएं और प्यार हमेशा यामिनी दी के साथ रहेगा।
इसके साथ ही अभिनेता अयाज खान, एक्ट्रेस चाहत सिंह और जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर प्रशांत निशांत ने भी इस खुशी के मौके पर यामिनी सिंह को शुभकामनाएं दीं।
नई जिंदगी की नई शुरुआत
यामिनी सिंह ने अपने करियर में जिस तरह अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है, उसी तरह उनकी शादी की खबर ने भी सबके चेहरे पर मुस्कान ला दी है। अब वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक नई और खूबसूरत पर्सनल जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं। पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री और उनके लाखों फैन्स उन्हें एक सुखी वैवाहिक जीवन की दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यामिनी सिंह ने खुद भी इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें दर्शकों के साथ साझा की हैं। उन्हें फोटो शेयर करते हुए लिखा, You were always Mine, I just had to find you ‼️Introducing my husband “Mr. Aviral Negi” 🪬❤️। इस मैसेज के लिखते ही उन्हें लोगों ने शुभकामनाएँ देना शुरू कर दिया।
Trending News














