Akanksha Dubey Suicide Today News: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने रविवार को वाराणसी के एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उनकी मौत पर भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के तमाम बड़े कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। इस बीच खबर आ रही है कि मौत से पहले आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को भी मैसेज किया था।
अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत (Akanksha Dubey Death) के बाद अक्षरा सिंह खुद सदमे में हैं। आकांक्षा दुबे के द्वारा उठाए गए इस कदम से सभी लोगों को तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक पोस्ट किया है और आकांक्षा दुबे को याद करते हुए शोक व्यक्त किया है।
अक्षरा सिंह ने ऐसा क्यों कहा?
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने लिखा – क्या लिखूं, क्या कहूं, अबतक समझ में नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में… मुझे अबतक यकीन नहीं हो रहा है क्या वही एक बहादुर लड़की है, जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर जिंदगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अभी वक्त है… जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में जरूर सोचो।

View this post on InstagramA post shared by Akshara Singh (@singhakshara)
Trending Bhojpuri News
Manoj Tiwari Wife Name - मनोज तिवारी की पत्नी का नाम क्या है?Manoj Tiwari Wife Name - भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के जानेमाने अभिनेता मनोज तिवारी की…Apr 29, 2021Bhojpuri NewsRavi Kishan Wife Name - रवि किशन की पत्नी कौन है और उनका नाम क्या है?Ravi Kishan Wife Name - भोजपुरी अभिनेता रवि किशन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।…May 18, 2021Bhojpuri News
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के निधन के बाद अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी शोक व्यक्त किया है। आम्रपाली दुबे ने लिखा – मुझे तुम्हारे साथ खींचवाई गई हर तस्वीर सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।
यह भी पढ़ें…
- आम्रपाली और निरहुआ से जुड़े सवाल जो आप जानना चाहते हैं
- आम्रपाली दुबे की खूबसूरती पर रिझे निरहुआ, दोनों की बैचैनी ने फैंस को किया घायल
- Video: साड़ी पहनकर आम्रपाली कर रही थी डांस, अचानक साड़ी गई खिसक! फिर…
- Akanksha Dubey Death: आकांक्षा दुबे ने अपनी मौत का पहले ही दे दिया था हिंट? वीडियो वायरल
- भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, सारनाथ के होटल में मिली लाश
Latest News
















