Akanksha Dubey News: मौत से पहले अक्षरा सिंह को क्या मैसेज किया था आकांक्षा ने?

Akanksha Dubey News
16

Akanksha Dubey Suicide Today News: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने रविवार को वाराणसी के एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उनकी मौत पर भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के तमाम बड़े कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। इस बीच खबर आ रही है कि मौत से पहले आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को भी मैसेज किया था।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत (Akanksha Dubey Death) के बाद अक्षरा सिंह खुद सदमे में हैं। आकांक्षा दुबे के द्वारा उठाए गए इस कदम से सभी लोगों को तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक पोस्ट किया है और आकांक्षा दुबे को याद करते हुए शोक व्यक्त किया है।

अक्षरा सिंह ने ऐसा क्यों कहा?

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने लिखा – क्या लिखूं, क्या कहूं, अबतक समझ में नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में… मुझे अबतक यकीन नहीं हो रहा है क्या वही एक बहादुर लड़की है, जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर जिंदगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अभी वक्त है… जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में जरूर सोचो।

Akanksha Dubey Husband Name
Bhojpuri Actress Akanksha Dubey News

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के निधन के बाद अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी शोक व्यक्त किया है। आम्रपाली दुबे ने लिखा – मुझे तुम्हारे साथ खींचवाई गई हर तस्वीर सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।

यह भी पढ़ें…

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
16