Khesari Lal Yadav Songs: खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा की जोड़ी का धमाल!

Khesari Lal Yadav Songs
44

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’ के गाने (Khesari Lal Yadav Songs) भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। फिल्म के कई गानों को भोजपुरी दर्शकों द्वारा करोड़ों बार देखा जा चुका है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और मधु शर्मा (Madhu Sharma) हैं।

इसी भोजपुरी फिल्म का एक गाना ‘रात भर रहत भोरे चल’ गाने को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री मधु शर्मा (Madhu Sharma) की जोड़ी भोजपुरी दीवानों को खूब लुभा रहा है। खेसारी लाल यादव के इस गाने (Khesari Lal Yadav Songs) की शूटिंग लंदन में हुई है। इस गाने के बोल लिखे हैं अजीत हलचल ने और संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है।

खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा के इस गाने को अबतक 1,649,461 व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब पर इस गाने को भोजपुरी दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और खेसारी लाल यादव के काफी प्यार भी मिल रहा है। बता दें कि खेसारी लाल यादव एक के बाद एक नए-नए गाने रिलीज कर रहे हैं और उनके गानों को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।

वैसे तो खेसारी लाल यादव ने ज्यादातर फिल्में काजल राघवानी के साथ किया है लेकिन को-स्टार में आम्रपाली दुबे, मधु शर्मा, अक्षरा सिंह, रितु सिंह जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया है। इसके अलावा अभिनेताओं में सुपरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, परवेश लाल यादव जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार हैं। खेसारी लाल ने कई हिट फिल्में भोजपुरी सिनेमा में दी हैं। मेहंदी लगा के रखना, बलम जी आई लव यू, संघर्ष जैसी कई हिट फिल्में भी हैं उनकी लिस्ट में।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
44