क्या आप जानते हैं कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने अबतक कितनी फिल्मों में साथ काम किया है?

निरहुआ और आम्रपाली
16

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हिट और चर्चित जोड़ियों में से एक है। इन दोनों ने अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इनकी जोड़ी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है और इनके गाने भी सोशल मीडिया पर धूम मचाते रहते हैं।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने अपनी पहली फिल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी” में एक साथ काम किया था। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म में निरहुआ ने एक साधारण रिक्शा चालक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में निरहुआ के अपोजिट आम्रपाली दुबे ने एक अमीर परिवार की लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म से आम्रपाली दुबे को भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली।

“निरहुआ हिंदुस्तानी” की सफलता के बाद आम्रपाली दुबे ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। निरहुआ और आम्रपाली के सफल फिल्मों में “राजा बाबू”, “बम बम बोल रहा है काशी”, “निरहुआ चलल ससुराल 2”, “आशिक आवारा”, “पटना से पाकिस्तान”, “सिपाही” जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली को नई पहचान दी।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की कुछ फिल्में

  1. निरहुआ हिंदुस्तानी (2014)
  2. राजा बाबू (2015)
  3. पटना से पाकिस्तान (2015)
  4. बम बम बोल रहा है काशी (2016)
  5. निरहुआ चलल ससुराल 2 (2016)
  6. निरहुआ रिक्शावाला 2 (2016)
  7. आशिक आवारा (2016)
  8. बेताब (2016)
  9. सिपाही (2017)
  10. निरहुआ चलल लंदन (2019)
  11. जय वीरू (2019)
  12. शेर-ए-हिंदुस्तान (2019)
  13. लल्लू की लैला (2019)
  14. निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (2018)
  15. बॉर्डर (2018)

बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने लगभग 25-30 फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनकी फिल्मों में रोमांस, ड्रामा और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है जो दर्शकों को सिनेमाघरों में बांधे रखता है। उनके फैंस उनकी हर नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं और उनके गाने भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी की सबसे बड़ी खासियत उनकी बेहतरीन ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री है। दोनों का अभिनय इतना बहतरीन और लाजवाब होता है कि दर्शक खुद को फिल्में देखने से रोक नहीं पाते हैं। निरहुआ का अभिनय और आम्रपाली दुबे की खूबसूरती फिल्मों में चार चांद लगाने का काम करता है। दोनों की जोड़ी को भोजपुरी दर्शक बहुत पसंत करते हैं।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
16