Nirahua Yamini Romantic Song: Actress Yamini संग नहाते हुए रोमांटिक हुए Nirahua, Video ने मचाया तहलका

Nirahua Yamini Romantic Song
38

Nirahua Yamini Romantic Song: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव का नाम भोजपुरी के टॉप अभिनेताओं में गिना जाता है। दिनेश लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ मिलकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी है। लेकिन इन दिनों दिनेश लाल यादव निरहुआ आम्रपाली को छोड़कर यामिनी सिंह के साथ रोमांस कर रहे हैं।

निरहुआ को आज बच्चा-बच्चा जानता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड भी निरहुआ के नाम ही है। हाल के दिनों में निरहुआ राजनीति में थोड़ा ज्यादा बिजी हो गए हैं लेकिन फिर भी जब भी उन्हें मौका मिलता है वह भोजपुरी इंडस्ट्री को अपना समय देने से नहीं चूकते हैं।

निरहुआ के गानों को लोग आज भी सर्च करते हैं। भोजपुरी दर्शकों द्वारा दिनेश लाल यादव निरहुआ के गानों को खूब पसंद किया जाता है। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के अलावा काजल राघवानी, यामिनी सिंह जैसी कलाकारों के साथ भी काम किया है।

इन दिनों फिल्मी दुनिया में भोजपुरी गानों का रुतबा लगातार बढ़ रहा है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने बैक टू बैक रिलीज होते रहते हैं। जब भी रोमांटिक सॉन्ग का जिक्र होता है तो सबसे पहला नाम निरहुआ का ही आता है। निरहुआ का भोजपुरी जगत का किंग खान भी कहा जाता है।

निरहुआ का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। हालांकि यह गाना पुराना है लेकिन आज भी दर्शकों द्वारा यूट्यूब पर लगातार सुना जा रहा है। जैसा कि सभी लोग जानते हैं कि निरहुआ आम्रपाली दुबे के साथ रोमांस करते नजर आते हैं लेकिन इस गाने में वह अमरपाली दुबे के साथ नहीं बल्कि यामिनी सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Nirahua Yamini Romantic Song

निरहुआ और यामिनी सिंह का भोजपुरी गाना ‘एक बार ए राजा अखियां के सोझा’ लोगों को एक बार फिर से दीवाना बना रहा है। इस गाने में निरहुआ और यामिनी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। निरहुआ का यह गाना फिल्म लल्लू की लैला का है। इस फिल्म में निरहुआ ने कई रोमांटिक सीन दिए हैं। गाने में यामिनी और निरहुआ का रोमांस देखकर लोगों के अंदर भी रोमांटिक फीलिंग आ रही है।

निरहुआ का यह गाना Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। इस गाने ने 2 साल में 7,776,226 व्यूज का आंकड़ा छू लिया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और यामिनी सिंह के गाने के बोल संतोष पुरी ने लिखे हैं और गाने को गाया Priyanka Singh ने है। गाने का संगीत मधुकर आनंद ने दिया है।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
38