भोजपुरी सिनेमा (bhojpuri cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की अपनी एक अलग पहचान है। अक्सर खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल होता रहता है। अभिनय के साथ-साथ खेसारी लाल गाना भी गाते हैं। सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव के इतने फैन फॉलोइंग है कि उनका गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है।
Trending Bhojpuri News


इन दिनों खेसारी लाल यादव का नया वीडियो ‘ले ले आई कोका कोला’ वायरल हो रहा है। यह गाना 5 अप्रैल को रिलीज हुआ था। रिलीज के बाद लगातार इस गाने के व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। गाना पूरी तरह हिट हो चुका है। यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav All Movies List – खेसारी लाल यादव की सभी भोजपुरी फिल्में
खेसारी लाल यादव के इस वीडियो ‘ले ले आई कोका कोला’ को गणनायक फिल्मस (Gannayak Films) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बीते 12 दिनों में ही इस वीडियो को अबतक 9,732,479 व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को अबतक 264k लोगों ने लाइक किया है। खेसारी लाल यादव और सोना पांडे के फिल्माया गया यह वीडियो ट्रेंडिंग में है। यह भी पढ़ें- भोजपुरी सिनेमा छोड़ने वाली हैं काजल राघवानी? अब यहां करेंगी फिल्में
ले ले आई कोका कोला | Khesari Lal Yadav, Shilpi Raj | Le Le Aayi Coca Cola
बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (bhojpuri film industry) के जानेमाने सुपरस्टार हैं। खेसारी लाल यादव ने ज्यादातर हिट फिल्में काजल राघवानी के साथ दी है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।
ताजा वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव की पत्नी बहुत अधिक गर्मी होने का जिक्र कर रही हैं। इसके जवाब में खेसारी लाल पत्नी को कोका कोला लाकर पीने दे रहे हैं। इस खाने को लिखा है Prakash Barud ने और संगीत Sarvind Malhar ने दिया है। इस गाने को आवाज दी है खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने और गाने में खेसारी लाल का साथ दे रही हैं अभिनेत्री सोना पांडे।
Latest News














