भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अपने एक्टिंग, डांस और ग्लैमर से बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को भी टक्कर देती हैं। भोजपुरी फिल्मों को पंसद करने वाले दर्शक भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में भी हैं। शादी, विवाह, किसी बड़ी पार्टी या फंक्शन में भोजपुरी गाना जरूर बजता सुनाई दे जाता है। भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले एक्ट्रेस की बात करें तो उनका जलवा भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कम नहीं है।
भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस की फीस की बात करें तो यह एक फिल्म के लिए अच्छी खासी रकम लेते हैं। भोजपुरी अभिनेत्रियों में आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, मोनालिसा, रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह की डिमांड भोजपुरी दर्शकों के बीच ज्यादा है। इन अभिनेत्रियों की फिल्में सफलता की गारंटी मानी जाती है। आइए जानते हैं कि भोजपुरी की यह तमाम एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं।
काजल राघवानी
काजल रघवानी ने मात्र 16 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया था। 16 साल की उम्र में उन्हें पहली गुजराती फिल्म मिली थी। इसके बाद काजल राघवानी ने 25 से अधिक गुजराती फिल्में की। 2013 में काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आईं। भोजपुरी फिल्म सबसे बड़ा मुजरिम काजल राघवानी की पहली फिल्म थी। इसके बाद काजल राघवानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। काजल राघवानी की ज्यादातर फिल्में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ आती है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है। काजल राघवानी की फीस भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है। काजल रघवानी 1 भोजपुरी फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपए या 25 से ₹30 लाख चार्ज करती हैं। पढ़ें- काजल राघवानी को इस रूप में देखकर बिगड़ा खेसारी लाल का मूड, वीडियो वायरल
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन माना जाता है। टीवी शो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों में सबसे ज्यादा फीस लेती हैं। आम्रपाली दुबे की जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ है। दोनों की फिल्में काफी हिट होती हैं और दर्शक उन्हें एक साथ देखना पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसेज में आम्रपाली दुबे शामिल हैं। आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए लगभग 25 से 30 लाख रुपए लेती हैं। पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को चौथी कक्षा में ही हो गया था प्यार, अब इनके साथ बनाई जोड़ी
अक्षरा सिंह
काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के साथ साथ अक्षरा सिंह का भी नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में टॉप हीरोइनों में शुमार होता है। बिग बॉस में नजर आ चुकी अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के लाखों फैन हैं। अक्षरा सिंह की जोड़ी पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ काफी पसंद की जाती है। हाल ही में अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ पानी पानी वीडियो की है। अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए है 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करती हैं। पढ़ें- Akshara Singh Biography Hindi – भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जीवनी
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी कभी भोजपुरी फिल्मों की क्वीन मानी जाती थीं। रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा शेख है। भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला से रानी चटर्जी को काफी प्रसिद्धि मिली। इस फिल्म में रानी चटर्जी के साथ आधुनिक भोजपुरी फिल्मों के जनक माने जाने वाले अभिनेता मनोज तिवारी थे। यह फिल्म एक बहुत ही बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में रानी चटर्जी का रुतबा इतना अधिक था कि वह अकेले दम पर फिल्म हिट करा सकती थीं। हालांकि अब वह भोजपुरी फिल्मों में कम दिखाई देती हैं। रानी चटर्जी एक फिल्म के लिए है 20 से 25 लाख रुपए चार्ज करती हैं। पढ़ें- रानी चटर्जी का फिल्मी सफर से बहुत रोमांचक, पढ़ें
अंतरा विश्वास (मोनालिसा)
मोनालिसा को भोजपुरी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हालांकि अब वह टीवी शोज में भी नजर आने लगी है। एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज़ के लिए मोनालिसा ज्यादा जानी जाती हैं। मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ मोनालिसा का जोड़ी काफी हिट है। मोनालिसा इन दिनों स्टार प्लस पर टीवी शो नजर में दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा एक भोजपुरी फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपए लेती हैं।
अंजना सिंह
अंजना सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में साल 2008 में डेब्यू किया था। 2008 में आई भोजपुरी फिल्म फौलाद अंजना सिंह की पहली भोजपुरी फिल्म थी। अंजना सिंह ने अब तक 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। अंजना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं।