आकांक्षा दुबे की मौत पर अक्षरा सिंह ने दिया बड़ा बयान, लड़कियों से की यह अपील

आकांक्षा दुबे की मौत
18

Akanksha Dubey Suicide News: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद हर कोई स्तब्ध है। वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने कथित तौर पर आत्महत्या (Akanksha Dubey Suicide) कर ली। इस खबर के आने के बाद से ही भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में शोक की लहर है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकार आकांक्षा दुबे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच आकांक्षा दुबे की मौत (Akanksha Dubey Suicide) पर भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का बयान आया है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बड़ा बयान देते हुए लड़कियों से एक बड़ी अपील की है।

अक्षरा सिंह ने लिखी खास पोस्ट

आकांक्षा दुबे की सुसाइड (Akanksha Dubey Suicide) के बाद अक्षरा सिंह ने उसके लिए एक खास पोस्ट लिखी है। अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को खास मैसेज दिया है। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा – लड़कियों को गलत कहना बंद करो। क्षणिक सुख के लिए तुम लोग गलत बोलते जरूर हो, पर तुम्हें यह नहीं पता कि तुम लोग अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारते हो। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आगे लिखा – एक औरत जिस दिन एक औरत के साथ खड़ी होगी, उस दिन और सशक्त होगी। प्लीज समझो अपने लिए।

यह भी पढ़ें…

मौत से पहले आकांक्षा दुबे ने अक्षरा सिंह को किया था मैसेज

बता दें कि अपनी मौत (Akanksha Dubey Death) से पहले आकांक्षा दुबे ने अक्षरा सिंह से बातचीत की थी। अक्षरा सिंह ने आकांक्षा दुबे की याद में अब उनकी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अक्षरा सिंह ने यह भी बताया कि वाराणसी आने के बाद आकांक्षा दुबे ने उसे मैसेज किया था। मैसेज में लिखा था – कहां हो दीदी वाराणसी में?

अक्षरा सिंह ने यह जवाब दिया

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद अक्षरा सिंह पूरी तरह से टूट चुकी हैं। उन्होंने लिखा – क्या लिखूं क्या कहूं समझ नहीं आ रहा है। कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में? मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि यह वही इतनी बहादुर लड़की है जिसने अपने माता-पिता को एक बेहतर जिंदगी देने की सोच रखी थी।

यह भी पढ़ें…

लड़कियों के लिए अक्षरा ने दिया खास मैसेज

लड़कियों के लिए अक्षरा सिंह ने आकांक्षा दुबे की मौत (Akanksha Dubey Suicide) के बाद एक खास मैसेज दिया है। अक्षरा सिंह ने लिखा है कि लड़कियों भी वक्त है। जागो और कुछ गलत करने से पहले अपने माता-पिता के बारे में एक बार जरूर सोचो।

आकांक्षा दुबे भोजपुरी में एक बड़ा नाम था

भोजपुरी इंडस्ट्री में आकांक्षा दुबे एक बड़ा नाम था। आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ कई हिट भोजपुरी एल्बम में काम किया था। उन्होंने भोजपुरी फिल्म वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 में काम किया था। 2021 में आकांक्षा दुबे का एक गाना रिलीज हुआ था, तुम जवान हम लाइका। यह गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।

Trending News

Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Pravesh Lal Yadav के साथ जुड़ा Neelam Giri का नाम, एक्ट्रेस ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन
नीलम ने कहा कि प्रवेश लाल यादव उन्हें एक कलाकार के तौर पर समझते हैं…
18