Khesari Songs: आम्रपाली की यह अदा देख खेसारी हुए दीवाने, खुद को रोक ना सके, कर दिया यह काम

Khesari Songs
38

Khesari Songs: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने को भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के दर्शक खूब पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Songs) यूट्यूब पर आते ही लोकप्रिय हो जाता है। खेसारी लाल अपने हर नए वीडियो सॉन्ग से भोजपुरी इंडस्ट्री में जमकर धमाल मचाते हैं। उनके गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है।

खेसारी लाल यादव का ही एक गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने को यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने में खेसारी के अपोजिट हैं भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)। दोनों का डांस और एक्टिंग इस गाने में बेहतरीन है। इस गाने को अबतक 270 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

मरद अभी बच्चा बा गाने में आम्रपाली दुबे ने जमकर अपना हुस्न दिखाया है। इस गाने को 6 लाख ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। गाने को गाया है खेसारी लाल यादव और Priyanka Singh ने। गाने के बोल लिखे हैं पवन पांडे ने। मरद अभी बच्चा बा गाने का म्यूजिक कम्पोज किया है मधुकर आनंद ने।

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी दुनिया में एक लोकप्रिय गायक और अभिनेता हैं। उन्हें भोजपुरी दुनिया में सफलता एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ में से मिली थी। 2012 में आई उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का स्टार बना दिया था।

खेसारी लाल यादव अपनी गायकी के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में भी धमाल मचाते रहते हैं। वह अपनी गायकी और ठेठ देहाती भाषा में गाना गाने के लिए जाने जाते हैं। अपने गानों में खासतौर पर खेसारी लाल ठेठ भाषा का इस्तेमाल करते हैं। भोजपुरी सिनेमा में वे ज्यादातर फिल्में एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ किया है। लेकिन अब काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी टूट चुकी है। कुछ निजी विवाद के कारण अब दोनों साथ में फिल्म नहीं करते हैं।

Trending News

Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: एक्ट्रेस यामिनी सिंह बनीं दुल्हन, वायरल हुईं फोटोज
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध…
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: भोजपुरी की मखमली आवाज जो झूमने पर कर देती है मजबूर
Antra Singh Priyanka Biography: अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर, डांसर…
38